मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल्ली हुए रवाना

मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल्ली हुए रवाना
Share:

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता मनोज बाजपेयी को लेकर बड़ी खबर आई है। जी दरअसल मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और उनकी वाफइ शबाना रजा ऊर्फ नेहा (Shabana) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की सास शकीला रजा का निधन हो गया है। सामने आने वाली खबर के मुताबिक उन्होंने आज यानी 10 फरवरी की सुबह दिल्ली में अंतिम सांस ली। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि शकीला रजा लंबे समय से बीमार चल रही थी।

वहीं आज सास के निधन की खबर मिलने के बाद एक्टर परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो चुके हैं। आप सभी को बता दें कि सास की मौत की खबर सुनकर मनोज तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हालाँकि इस बीच वह किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। आप सभी को हम यह भी बता दें शबाना रजा ऊर्फ नेहा की मां पिछले 12 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। शबाना ने पिछले साल अपने पिता को खो दिया था और इस बार उनकी मां भी चल बसीं। वहीं आज मां के जाने के बाद एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते साल मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने पिता को खोया था। जी हाँ और उनकी उम्र 83 साल थी। इसके अलावा एक्टर के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वहीं उसके बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

3 जगह पर विसर्जित होंगी 'स्वर कोकिला' की अस्थियां, CM योगी भी होंगे शामिल

रिलीज हुआ गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना, गजब की एनर्जी से भरी दिखीं आलिया भट्ट

A Thursday Trailer: ट्रेलर में यामी गौतम का ‘पागलपन’ देख उत्साहित हो उठेंगे आप

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -