मिस वर्ल्ड बनने के बाद स्वदेश लौटीं मानुषी
मिस वर्ल्ड बनने के बाद स्वदेश लौटीं मानुषी
Share:

मुंबई। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज अपने सिर पर पहनाए जाने के बाद, शनिवार को स्वदेश लौटीं। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुंबई विमानतल पर पहुंचने के बाद विमानतल पर प्रशंसक उनके पोस्टर लेकर घंटों पहले वहां पहुंच गए थे। भारतीय परंपरा के अनुसार एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शनिवार की मध्यरात्रि में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बड़े पैमाने पर लोग वहां मौजूद थे। गौरतलब है कि, मानुषी छिल्लर वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में भागीदारी करेंगी।

इस आयोजन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप शामिल होंगी। समारोह में लोकप्रिय बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ओर आदिति राव हैदरी भी शामिल होंगी। अमेरिका और भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हस्तियां शामिल होंगी। गौरतलब है कि, हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने इस वर्ष फेमिना मिस इंडिया का अवार्ड जीता था।

इसके बाद, छिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वल्र्ड का खिताब अपने नाम किया है। गौरतलब है कि, बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मिस वल्र्ड बनने के 17 साल बाद मानुषी ने अवार्ड जीता है। गौरतलब है कि अब तक रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा मिस वल्र्ड का खिताब अर्जित कर चुकी हैं।

आज भारत आएंगी मिस वर्ल्ड मानुषी

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर छिड़ गई राजनीतिक जंग

खूबसूरती और टैलेंट का जीता जागता नमूना है मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर ने शशि थरूर को दिया मुँह तोड़ जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -