T20 विश्व कप विजय परेड के दौरान लहूलुहान हुए कई फैंस, अस्पताल में हुए भर्ती

T20 विश्व कप विजय परेड के दौरान लहूलुहान हुए कई फैंस, अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

मुंबई: 17 वर्ष पश्चात् टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। फिर कल शाम टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में शानदार स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था जहां BCCI ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये की रकम देकर सम्मानित किया।

मुंबई में परेड के चलते लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस के चलते कई फैंस घायल भी हुए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को T-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर एकत्र हुए कई फैंस चोटिल हो गए तथा कुछ को सांस लेने में भी परेशानी हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी रवि सोलंकी ने एएनआई से अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, मैं ऑफिस से आ रहा था तथा मुझे पता चला कि भारतीय टीम शाम 5 से 6 बजे के बीच यहां पहुंचेगी, जो नहीं हुआ। भीड़ बढ़ती जा रही थी। पुलिस स्थिति को संभाल नहीं पा रही थी। लोग अचानक चिल्लाने लगे, तत्पश्चात, कुछ लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। यह बहुत अव्यवस्थित था। कोई भी प्रबंधन करने वाला नहीं था। यह घटना रात 8:15 से 8:45 के बीच हुई।

विजय परेड के चलते बेहोश हुए एक पीड़ित ऋषभ महेश यादव ने बताया, भीड़ बढ़ती जा रही थी। मैं गिर गया और मेरा गला घुट गया। मैं बेहोश हो गया। मुझे पास के चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ मेरा उपचार हुआ। अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ। भीड़ आवश्यकता से ज्यादा थी। बदइंतजामी थी। पुलिस भी सतर्क नहीं थी।

'प्रलय आएगा और देखो अंत में वही हुआ', हाथरस हादसे को लेकर बाबा के सेवादार कर रहे लोगों को भ्रमित

सुहागरात से पहले हुई दूल्हे की मौत, मंजर देख बुरा हुआ परिजनों का हाल

60 हजार रुपए की रिश्वत ले रही थी महिला इंजीनियर, अचानक आ गई लोकायुक्त पुलिस और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -