11 वर्षीय बच्ची का मौलाना रियाज़ शेख ने कई बार किया बलात्कार, अब हुआ गिरफ्तार

11 वर्षीय बच्ची का मौलाना रियाज़ शेख ने कई बार किया बलात्कार, अब हुआ गिरफ्तार
Share:

मुंबई: शुक्रवार (6 सितंबर) को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड शहर में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में 30 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आरोपी की पहचान रियाज शेख के रूप में हुई है। पेशे से इस्लामिक विद्वान शेख 11 वर्षीय पीड़िता को अपने घर पर उर्दू, अरबी और इस्लाम की तालीम देता था।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 महीनों के दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ 7-8 बार बलात्कार किया। शेख सभी छात्रों के क्लास से चले जाने के बाद बच्ची का यौन शोषण करने के लिए मौके की तलाश में रहता था। मौलाना ने पीड़िता को उसके द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में न बोलने की धमकी भी दी थी। मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की। डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला कि 11 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण किया जा रहा था। इसके बाद, लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद रियाज शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस्लामिक विद्वान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की छह प्रासंगिक धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। रियाज शेख को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

रहीम और उसकी बीवी ने सरेआम हिन्दू माँ-बेटी को पीटा, बोला- पुलिस को खरीद लूंगा

अयोध्या में दलित नाबालिग से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी सपा कार्यकर्ता शाहबान को मारी गोली

बंद पड़े स्कूल को बना दिया बूचड़खाना, काटने लगे पशु, जमील-शहजाद सहित 9 गिरफ्तार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -