बिग बॉस OTT की इस हसीना को मैक्सटर्न ने बताया 'गवार', भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास
बिग बॉस OTT की इस हसीना को मैक्सटर्न ने बताया 'गवार', भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास
Share:

चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 का ग्रैंड आगाज़ हो चुका है। शो के नये होस्ट अनिल कपूर ने घर में कुल 16 प्रतियोगियों को एंट्री दे दी है। इस बार ये प्रतियोगी थोड़े खास हैं तथा बाकियों से अलग हैं। इस लिस्ट में शिवानी कुमारी भी हैं जो उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के एक छोटे से गांव अरयारी से मुंबई पहुंची हैं। शिवानी सोशल मीडिया पर अपने दिनचर्या को दिखाते हुए वीडियो बनाती हैं। अपनी इसी सादगी एवं देसी बोली के लिए उन्हें इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक लोग उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मशहूर नाम हैं जो शिवानी को गवार बता रहे हैं।

बिग बॉस OTT 3 में शिवानी कुमारी की एंट्री एवं उनकी सादगी शो देखने वाली ऑडियंस को पसंद आई। सोशल मीडिया पर उन्हें मनीषा रानी का नया वर्जन बताया गया तो वहीं कुछ ने शिवानी की तुलना शहनाज़ गिल से कर दी। किन्तु पॉपुलर गेमर मैक्सटर्न ने शिवानी कुमारी को गावर बताया है। उन्होंने अपनी एक वीडियो साझा की है जिसमें वो अपनी बोली में बोलते हैं कि शिवानी छोटी जाति का मुद्दा बनाती हैं। गवार लड़की है एकदम। मैक्सटर्न के इस वीडियो पर कई लोग शिवानी के समर्थन में आगे आए हैं।

मैक्सटर्न को शिवानी की ओर से जवाब देते हुए एक शख्स ने दोनों के वीडियोज पर आए व्यूज का स्क्रीनशॉट भेजा है। स्पष्ट देखा जा सकता है कि व्यूज के मामले में शिवानी आगे निकल गई हैं। मगर मैक्सटर्न ने भी अपनी कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए बताया है कि कितनी कमाई कर रहे हैं। मैक्सटर्न के इस वीडियो पर कई लोग नाराज हैं तथा गवार जैसे शब्दों की निंदा कर रहे हैं। एक शख्स ने तो एल्विश से लड़ाई का मुद्दा उठाते हुए कहा ‘तुझे एल्विश ने सही धोया था। तू इसी लायक है।’ इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कपिल शर्मा से नाराज हैं सुमानो चक्रवर्ती, 10 साल बाद कॉमेडी शो से किया बाहर!

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अनिल कपूर ने कही ऐसी बात, फैंस बोले- 'किंग तो एक ही है...'

करियर के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉयफ्रेंड, अब 20 साल की उम्र में बनेंगी दुल्हन! खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -