दीपावली पर त्यौहार छोड़ आंदोलन में लगे कर्मचारी, नहीं मिला बकाया वेतन

दीपावली पर त्यौहार छोड़ आंदोलन में लगे कर्मचारी, नहीं मिला बकाया वेतन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के सफाई कर्मचारियों द्वारा आज नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। दीपावली के त्यौहार के बीच सफाई कामगारों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को बेहद अहम माना जा रहा है। जिसमें यह बात सामने आई है कि सफाई कर्मचारी भाजपा शासित तीनों ही एमसीडी के महापौर के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। ऐसे में कर्मचारियों द्वारा अपने बकाया भुगतान एरियर को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने महापौर उत्तरी दिल्ली मेयर रवींद्र गुप्ता, दक्षिण दिल्ली के मेयर सुभाष आर्य, इस्ट दिल्ली के महापौर हर्षदीप मल्होत्रा के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी राजू कोहली ने कहा कि सोमवार की सुबह 11 बजे करोल बाग के अजमला खां पार्क के सामने स्थित महापौर रवींद्र गुप्ता के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों और मजदूर संघ के सौकड़ों लोगों द्वारा भाग लिया गया। 

कोहली ने  कहा कि सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। उन्हें बकाया एरियर नहीं दिया गया है। जिसके लिए उन्होंने महापौर का विरोध किया। उन्होंने उपराज्यपाल से चर्चा करे की अपील की। उन्होंने कहा कि मेयर चाहें तो  करीब 1500 करोड़ रूपए अटका हुआ कर वसूलकर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा सकता है।

कर्मचारी नेता कोहली ने विरोध करते हुए कहा कि उन्हें बकाया वेतन और एरियर नहीं मिला तो वे अपने आंदोलन को उग्र कर देंगे। यदि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे दीपावली के बाद महापौर के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और महापौर के घर के बाहर ही कूड़ा  डालने लगेंगे।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -