विधानसभा अध्यक्ष पर शादी के झूठे वादे और धोखाधड़ी का केस दर्ज़

विधानसभा अध्यक्ष पर शादी के झूठे वादे और धोखाधड़ी का केस दर्ज़
Share:

ईटानगर। अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया पर लिव-इन-पार्टनर को 4 वर्षो तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। बता दे की पीड़ित महिला के वकील द्वारा रोबिया को हाल ही में भेजे गए कानूनी नोटिस पर जवाब नही मिलने के बाद राज्य पुलिस में इस मामले के चलते केस दर्ज़ किया जा चूका है। 4 वर्षो तक रेबिया की लिव-इन-पार्टनर रही महिला ने उन पर 2011 से शादी के झूठे वादे करने के साथ ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

अरूणाचल प्रदेश के दोएमुख विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित रेबिया की महिला साथी के वकील ताबिंग लामगु ने जानकारी देते हुए बतायाकी रेबिया की ओर से कोई जवाब नहीं आया है, तो हमने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। हम इसके खिलाफ केस ल़डेंगे और उन्हें इस मामले में सजा दिलाएंगे।

बता दे की महिला के वकील द्वारा जारी कानूनी नोटिस में कहा गया की महिला के नबाम रेबिया के साथ 2011 से 2015 तक रखे गए वैवाहिक रिश्तो के कारण उसे अपने दूसरे रिश्तों से नाराजगी झेलनी प़डी। हालांकि, कुछ महीनों से आप (रेबिया) उन्हें अनदेखा कर रहे है।

कई बार अवगत करने के बाद भी आप उनका साथ देने और कानूनी तौर पर पत्नी का हक़ देने में असमर्थ रहे। साथ ही वकील ने आरोप लगाया कि रेबिया ने महिला को कई बार प्रताड़ित किया है और उन पर लगातार गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -