अगस्ता घोटाला : 8 सालों में 180 बार भारत आया था बिचौलिया

अगस्ता घोटाला : 8 सालों में 180 बार भारत आया था बिचौलिया
Share:

नई दिल्ली : अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नया खुलासा हुआ है। Foreigner Regional Registration Office (एफआरआरओ) के दस्तावेजों से पता चला है कि बिचौलिया क्रिश्टिएन मिशेल 2005 से 2013 तक के बीच करीबन 180 बार भारत आया है और हर बार वो दिल्ली ही आता था। जांच एजेंसी का कहना है कि मिशेल दिल्ली के अलावा और कहीं नहीं जाता था।

इस यात्रा के पीछे उसने हर बार कहा कि वो एफआरआरओ के अभिनय त्यागी से मिलने आया है। मिशेल ने एक और नए व्यक्ति का नाम लिया है- जेबी सुब्रमण्यम। इसी व्यक्ति को उसने फर्जी कंपनी मीडिया एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बताया है।

अब जांच एजेंसी इस अभिनय त्यागी का लिंक त्यागी फैमिली से निकालने में जुटी हुई है। वीवीआईपी चॉपर डील में पूर्व सेनाध्यक्ष एस पी त्यागी का नाम भी सामने आया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 8-9 साल में 180 बार भारत की यात्रा करने वाकई चौंकाने वाली बात है।

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय 2012-2013 के बीच भारत आने वाले लोगों की सूची निकाल रही है। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि मिशेल संजीव त्यागी, जेबी सुब्रमण्यम और आर के नंदा के अलावा और किस-किस से मिलता था। उसका सफदरगंज में घर है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। मिशेल हर बार अपनी यात्रा के दौरान 5 स्टार होटलों में रुकता था।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -