'संसद में महंगाई-बेरोजगारी पर बोलते ही बंद कर दिया जाता है माइक', राहुल गांधी ने बोला सरकार पर हमला

'संसद में महंगाई-बेरोजगारी पर बोलते ही बंद कर दिया जाता है माइक', राहुल गांधी ने बोला सरकार पर हमला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। जैसे ही वो जनता से संबंधित मुद्दे उठाते हैं उनका माइक बंद कर दिया जाता है। इसीलिए लोगों को देश की हालत बताने के लिए भारत जोड़ो यात्रा आरम्भ की थी। 

राहुल गांधी ने अपना वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि पार्लियामेंट में जैसे ही लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं तो उनका माइक ऑफ कर दिया जाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि चीनी सेना हिंदुस्तान के भीतर 2000 वर्ग किलोमीटर घुस आई है उस पर जैसे ही बात करो माइक बंद कर दिया जाता है। इसके साथ-साथ महंगाई, नोटबंदी, अग्निपथ योजना एवं बेरोजगारी पर बात करो तो माइक ऑफ कर दिया जाता है।   

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी संसद की हालत ऐसी कर दी गई है। अग्निवीर योजना में 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साढ़े तीन काम करने के पश्चात् सैनिक को घर भेज दिया जाएगा, किन्तु यदि इस मुद्दे पर संसद में बोलें तो हमारा माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल ने लिखा, "प्रधानमंत्री जी, ध्यान से सुन लो- आप जनता की आवाज दबा नहीं सकते, इसकी गूंज आपके अहंकार को तोड़ेगी।" वही राहुल गांधी ने ये आरोप पहली बार लगाया है। पिछले 4 सितंबर को जब दिल्ली में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली थी तब भी उन्होंने ये इल्जाम लगाया था। राहुल ने बोला था कि हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है अब लोगों के बीच में जाकर, लोगों को देश की सच्चाई बतानी है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा आरम्भ कर रही है।

महबूबा मुफ़्ती को खाली करना होगा सरकारी बंगला, बोलीं- कोई रास्ता नहीं, बहन के घर जाउंगी

यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के '1 लाख से अधिक' सैनिक मारे गए ! अपनी सेना वापस बुला रहे पुतिन

'विधायकों को खरीदकर सरकारें किसने गिराई..', पीएम मोदी से प्रियंका का सीधा सवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -