विश्व कहे भारत माता की जय, ऐसे हों प्रयास

विश्व कहे भारत माता की जय, ऐसे हों प्रयास
Share:

अहमदाबाद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत ने संगठन के सदस्यों से अपील की कि वे देश को विश्व नेता बनाने का संकल्प करें। यदि विश्व में भारत को अग्रणी देश माना जाएगा तब विश्व कह सकेगा कि विश्व गुरू भारत माता की जय। डाॅ. भागवत ने कहा कि यही एकमात्र संकल्प है। दरअसल डाॅ. मोहन भागवत आरएसएस के सदस्यों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश को विश्व नेता बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। उसे ऐसा बनाना है जैसे पूरी दुनिया ही इस बात का समर्थन करे कि भारत विश्व गुरू है। संघ केवल एक जय को मानता है जो कि एक है वह है भारत माता की जय। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को पूर्ण करना उनकी जवाबदारी है।

उन्होंने नववर्ष पर सभी को एक अच्छा संकल्प लेने की बात भी कही। इस सभा में गुजरात के शिक्षा मंत्री रमनलाल वोरा, गृहमंत्री रजनीभाई पटेल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा आदि मौजूद थे। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -