UP-MP से विदा हुआ मानसून, इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

UP-MP से विदा हुआ मानसून, इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश में मानसून अब विदाई की तरफ है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में देर रात से मौसम ठंडा होने लगा है, हालांकि दिन में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इसके बाद भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर एवं दक्षिण भारत के 9 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा अलर्ट के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एवं दक्षिण भारत के प्रदेशों केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, कर्नाटक के बड़े हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। उत्तर भारतीय राज्यों के लिए IMD के ताजा इनपुट के अनुसार, बारिश से तो राहत मिल गई है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा-पंजाब में दिन के समय मौसम गर्म रहेगा। इन प्रदेशों में अगले सात दिनों तक उमस भरी गर्मी की संभावना है, हालांकि देर रात में मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है। सोमवार को इन क्षेत्रों में धूप खिलेगी, और हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारतीय प्रदेशों में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे सर्दी दस्तक दे सकती है। फिलहाल, एक हफ्ते तक लोगों को उमस भरे मौसम का सामना करना होगा। वहीं, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक एवं गंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। बिहार के 30 जिलों में बाढ़ से 45 लाख लोग प्रभावित हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के कई जिलों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। केरल के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर तथा कासरगोड जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार, तमिलनाडु के बड़े हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में शिंदे गुट को लगा झटका! 7 पूर्व पार्षदों ने थामा ठाकरे का दामन

'दो लाख और बाइक दो, वरना हलाला करो..', इरफ़ान ने पत्नी को दिया तीन तलाक

क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक बेहोश हो गया युवक, हुई दर्दनाक मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -