खुशखबरी! महाराष्ट्र को 2 दिन में मिलेगा बारिश का तोहफा, तय समय से पहले इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून
खुशखबरी! महाराष्ट्र को 2 दिन में मिलेगा बारिश का तोहफा, तय समय से पहले इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई क्षेत्रों को जल्दी मानसून का तोहफा मिल सकता है। जी दरअसल हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। सामने आने वाली खबर के मुताबिक मानसून जून के अंत तक राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है। जी हाँ और उत्तर पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत को फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने बीते गुरुवार को बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में 27 जून तक दस्तक देने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह में ही मानसून की बूंदें राजधानी को सराबोर करेंगी। दस दिन पहले मानसून की तेज गति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो दिल्ली में भी मानसून अपने तय समय से पहले आ सकता है।

लेकिन, अब मानसून की गति सामान्य हो गई है। आप सभी को बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले दो दिनों में मानसून गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छा जाएगा। जी हाँ और मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल और सामान्य है। हालाँकि दिल्ली में मानसून पहुंचने की आधिकारिक तिथि 27 जून है, इसलिए मानसून की सामान्य गति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसी के आसपास मानसून का आगमन होगा।

वहीं IMD की तरफ से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य अरब सागर, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, इसके बाददो दिनों में महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून की गति बने रहने के आसार हैं। बीते शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं।

वही, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में हल्की या मध्यम बारिश और आंध्र प्रदेश और यानम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल और तेलंगाना में छिटपुट बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी वर्षा हो सकती है। हालाँकि मध्य भारत में फिलहाल अधिकतम तापमान के कम होने की संभावनाएं नहीं हैं, वहीं इसके बाद पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा और झारखंड में लू की संभावनाएं हैं।

दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में रहेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों को मिलेगी राहत

गर्मी और लू से दिल्ली को अभी राहत नहीं..., मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत, कमजोर हो रहा मानसून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -