इंस्टाग्राम रील बनाते बनाते प्यार में पड़ी 5 बच्चों की मां, प्रेमी संग हुई फरार
इंस्टाग्राम रील बनाते बनाते प्यार में पड़ी 5 बच्चों की मां, प्रेमी संग हुई फरार
Share:

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहां महिला और उसके प्रेमी ने इश्क की सारी हदें पार कर दीं। महिला को एक युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया था। युवक के प्यार में इतनी डूब गई कि उसने अपने 5 बच्चों और पति को छोड़ दिया तथा प्रेमी के साथ गुजरात जाकर लिव इन में रहने लगी। अब जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है, पति से परेशान हो चुकी थी।

यहां जिले के दूरदराज के गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। आहिस्ता-आहिस्ता उसके हजारों फॉलोअर्स हो गए। इंस्टाग्राम पर एक युवक से महिला की दोस्ती हो गई तथा फिर प्यार हो गया। महिला के पांच बच्चे हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर मिले युवक के प्यार में महिला ने अपने बच्चों तथा पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ गुजरात पहुंचकर लिव इन में रहने लगी। पुलिस ने बताया, जैसलमेर के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 पहले जिले के झिनझिनियाली थाना क्षेत्र में गजे सिंह की ढाणी के रहने वाले नारणा राम भील से हुई थी। नेमी देवी 32 वर्ष की है। वह कभी स्कूल नहीं गई।

वह इंस्टाग्राम पर डांस की रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसके लगभग 40 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए थे। इस के चलते इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों संपर्क में आने के बात बातें करने लगे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लगभग डेढ़ साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इसके चलते दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। नेमी देवी बहाने से ससुराल से निकलकर प्रेमी के साथ चली। अचानक गायब होने पर उसके पति ने जैसलमेर के सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नेमी देवी की तलाश शुरू की। सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के महिला थाने में नेमी देवी अपने प्रेमी के साथ पेश हुई। महिला थाना पुलिस ने सदर थाना जैसलमेर को इसकी खबर दी।

नेमी देवी ने कहा कि उसके 5 बच्चे भी हैं, किन्तु उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। शक की नजरों से देखता था, इससे वह परेशान हो चुकी थी। इस के चलते इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया तथा अब शादी कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी भीमाराम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर नंबर एक्सचेंज किया था। प्यार हो गया। हम दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। दोनों के घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई, फिर दोनों ने पेश होना उचित समझा। अब शादी कर साथ रहना चाहते हैं। जैसलमेर सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दान ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बयान लेकर उन्हें जाने दिया है। 

'तुम नरक में जाओगे…', आखिर क्यों पंडित प्रदीप मिश्रा से ऐसा बोले प्रेमानंद महाराज?

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ कलेक्टर का बेटा, ठगों ने उड़ाए 2.50 लाख रुपए

इंदौर में ट्रेन से मिली लड़की की टुकड़ों में कटी लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -