पत्नी अंकिता से लड़ाई पर विक्की जैन को माँ ने लगाई लताड़, रो पड़े एक्ट्रेस के पति

पत्नी अंकिता से लड़ाई पर विक्की जैन को माँ ने लगाई लताड़, रो पड़े एक्ट्रेस के पति
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनी हैं। लेकिन पहले दिन से ही दोनों अलग-अलग खेलते दिखाई दे रहे हैं। घर में अंकिता और विक्की का खेल तो एक दूसरे से अलग है ही, इसके साथ ही उन्हें आपस में लड़ते-झगड़ते भी देखा जा रहा है। अब नए एपिसोड में उन्हें झाड़ पड़ने वाली हैं।

शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में अंकिता और विक्की की मां उनसे मिलने आएंगी। शो के प्रोमो में दोनों उन्हें देख रोते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विक्की और अंकिता अपनी मांओं को देख बहुत भावुक होंगे। अंकिता मां से बात करते हुए कह रही हैं कि वो विक्की को संभाल लेंगी। लेकिन मां ने उन्हें फटकार लगा दी। मां ने कहा कि अंकिता एवं विक्की घर पर कभी नहीं लड़े, तो अब घर में उनकी इतनी गंदी लड़ाइयां क्यों हो रही हैं। ये बोलते हुए उनकी मां के आंसू भी टपक पड़े। कपल के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

शुक्रवार को सलमान ने भी विक्की जैन को झाड़ लगाई थी। विक्की और मुनव्वर के खेल का भंडाफोड़ करते हुए सलमान ने कहा था कि जो वो करने का प्रयास कर रहे हैं वो यहां नहीं चलेगा। सलमान ने अंकिता के सामने विक्की की पोल भी खोली। उन्होंने कहा कि विक्की दूसरी लड़कियों का हाथ पकड़ते फिर रहे हैं। इस बात से उनका इशारा सना की तरफ था, जो विक्की की उंगली पकड़े नजर आई थीं।

ऐसा क्या हुआ कि भरी महफ़िल में रो पड़ीं करिश्मा कपूर, वायरल हुआ VIDEO

आधी रात को भंगड़ा करती नजर आई शहनाज गिल, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

बिग बॉस में होगी 'अनुपमा' की बहु की एंट्री! एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -