शादी के बाद मौनी रॉय ने फैंस को दी गुड न्यूज़, सुनकर झूम उठेंगे आप

शादी के बाद मौनी रॉय ने फैंस को दी गुड न्यूज़, सुनकर झूम उठेंगे आप
Share:

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) बीते दिनों ही शादी के बंधन में बंधी है। मौनी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग शादी रचाई थी और शादी के बाद से उनके फोटोज लगातार सामने आ रहे हैं। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जी दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है जो खुद अदाकारा ने शेयर की है। मिली जानकारी के तहत अब बॉलीवुड छोड़ मौनी टीवी पर वापसी करने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

जी दरअसल छोटे पर्दे से मशहूर हुई मौनी रॉय अब बॉलीवुड में धमाल मचा रहीं हैं लेकिन एक बार फिर अदाकारा टीवी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार है। आपको बता दें कि नागिन फेम मौनी रॉय डांस रियालिटी शो 'डीआईडी लिटल मास्टर्स' (DID Li'l Masters) में बतौर जज नजर आने वाली हैं। जी हाँ और इस शो में उनके अलावा मशहूर कोरियोग्राफर व निर्देशक रेमो डिसूजा (Remo D'souza) और ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) भी इस शो ,में बतौर जज नजर आएंगे। आप सभी को बता दें कि यह खुशखबरी खुद अदाकारा ने शेयर की है।

वहीं जब से मौनी के फैंस को यह पता लगा है कि अब एक्ट्रेस 'डांस इंडिया डांस' शो को जज (Mouni Roy to judge DID Li'l Masters) करने वाली हैं वो बेहद एक्साइटेड हैं। आप सभी को बता दें कि मौनी अपनी नई जर्नी को लेकर बेहद खुश हैं। अदाकारा का कहना है कि वह छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर काफी खुश हैं। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और अब एक लंबे समय के बाद टीवी पर वापस आने की खबर से वो बेहद खुश हैं।

शादी में विक्रांत-शीतल ने करवाया धांसू फोटोशूट, हुआ वायरल

रिया चक्रवर्ती से लेकर ऋतिक रोशन तक फरहान-शिबानी की शादी में पहुंचे सेलेब्स

अपनी खूबसूरत तस्वीरों से यामी ने जीता अपने फैंस का दिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -