बिहार में आई बाढ़ का कारण है चूहे

बिहार में आई बाढ़ का कारण है चूहे
Share:

पटना। बिहार में आई बाढ़ का कारण चूहे हैं। क्या आप इस बात पर यकीन कर सकेंगे मगर यह बिल्कुल सही है यह तथ्य जानकर आपको भी आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन तथ्य तो यही है कि बिहार में आई बाढ़ का कारण आसमानी आफत से कहीं अधिक चूहे हैं। जी हाॅं हाल ही में यह बात सरकार के कुछ मंत्रियों ने कही तो सभी के होश उड़ गए। मंत्रियों का कहना है कि यहाॅं की नदी के तटबंधों को चूहे कमजोर कर देते हैं।

वे इसे खोखला कर देते हैं और फिर बाढ़ का पानी बिहार में आ जाता है। नेपाल से भी बड़े पैमाने पर बाढ़ का पानी यहाॅं पहुॅंचने का कारण है। इस तरह का बयान बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने दिया है। इस मामले में अब्दुल बारीकी सिद्दीकी ने कहा कि यदि बिहार के चूहे बाढ़ का कारण है तो फिर क्यों न उन्हें राजकार सौंप दिया जाए।

मंत्री शराबी और बाढ़ लाने वाले चूहों से खुद को बचाकर रखें। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी के दौरान जब जब्त शराब को थानों में रखा गया था तो वह नदारद मिली थी। शराब को लेकर कहा गया था कि इसे चूहे चट कर गए हैं। इस बयान पर जमकर बवाल मच गया था। अब चूहों को बाढ़ का कारण बताए जाने को हास्यास्पद माना जा रहा है।

बिहार की नेहा ने महानायक का दिल जीता...

कांग्रेस में हो टूट के आसार, बिहार में 14 विधायक कर रहे जेडीयू में जाने की तैयारी

पेशी के दौरान लालू यादव को अचानक आया चक्कर, तबियत हुई खराब

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -