MP CM शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 लाख रुपए का चेक

MP CM शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 लाख रुपए का चेक
Share:

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के लिए धन संग्रह अभियान शुरू हो चुका है। ऐसे में अब कई नेताओं ने योगदान देना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए का चेक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख को भेंट किया है। जी हाँ, वहीं यह भेंट देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है। श्री राम मंदिर निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। अयोध्या में राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा- 'राम हमारे आराध्य हैं, भगवान हैं। श्री राम भारत की पहचान हैं। श्रीराम के बिना यह राष्ट्र नहीं पहचाना जा सकता। यह सौभाग्य है कि मंदिर का निर्माण जन सहयोग से प्रारंभ हो रहा है। एक गिलहरी की तरह मुझे भी अपना योगदान देने का सौभाग्य मिला।' वहीं उनके अलावा विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख ने कहा कि, '15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत देश 13 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए किए गए प्रचार से पूरे देश में उत्साह है। इससे हमारी अपेक्षा से ज्यादा समर्थन मिल रहा है। यह अभियान दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा संपर्क अभियान है। इस अभियान से राम मंदिर का निर्माण होगा।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'श्रीराम ने सामाजिक समरसता और महिला सम्मान के लिए प्रयत्न किए थे। अब वैसे ही भाव का निर्माण समाज में होगा। देश की 60 करोड़ आबादी में राष्ट्रीयता का संदेश जाएगा। इससे धर्म, संस्कृति और देश के प्रति श्रृद्वा भाव पैदा होगा और देश के विकास और चरित्र निर्माण होगा।' वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि इस अभियान के तहत मप्र में 6.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया गया है। वहीं भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वेतन मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख, 11 हजार 111 रुपए का योगदान किया है।

MP: महिला को घसीटते हुए दुकान में ले गया युवक और किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

'डिप्टी जेलर है मेरी मौत का जिम्मेदार...', अम्बाला जेल में एक और कैदी ने की ख़ुदकुशी

जोस मोनिन्हो ने मेरी जीत में की मदद: मार्कस रैशफोर्ड

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -