दलित हिंसा पर संसद में हंगामा
दलित हिंसा पर संसद में हंगामा
Share:

नईदिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में उपजी दलित हिंसा के चलते जहां महाराष्ट्र में बंद का आह्वान संबंधित संगठन द्वारा किया गया है तो दूसरी ओर संसद में आज लोकसभा में इस घटनाक्रम को लेकर जमकर बहस हुई। पक्ष और विपक्ष में परस्पर जमकर विवाद हुआ। संसद में सांसदों के बोलने पर जमकर शोर हुआ। जब सत्तापक्ष के सांसद, केंद्रीय मंत्री इस मामले में बोल रहे थे और सरकार का पक्ष रख रहे थे तो कांग्रेस सांसदों ने जमकर विरोध किया। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार ने कहा कि, कांग्रेस फूट करो और राज करो की नीति अपनाती है।

कांग्रेस ने इस मामले में मांग की कि हिंसा की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बयान दें। एनडीए सांसदों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा को भड़काने में लगे हैं। हिंसा का कारण महार और मराठा को भड़काया जाना है। एक सांसद ने कहा कि, महाराष्ट्र में जातीय हिंसा की आग जमकर भड़की गोरेगांव में जो घटनाक्रम हुआ है उसका समर्थन नहीं किया जाता है। गौरतलब है कि पुणे में दलित हिंसा भड़कने के बाद मुंबई में बेस्ट की दो बसों में तोड़फोड़ की गई।

इस घटना के विरोध में महाराष्ट्र में बंद की अपील की गई है। जातिगत हिंसा से उपजे तनाव और बंद के बीच मुंबई के डब्बावालों ने भी अपनी सेवाऐं बंद कर दी हैं। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाऐं बंद कर दी गई हैं। इस मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आरएसएस और भाजपा की फासीवादी सोच का असर है कि दलित निचले पायदान पर ही रहते हैं।

कांग्रेस के प्रमुख नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हिंसा के पीछे आरएसएस है। उल्लेखनीय है कि पुणे - अहमदनगर हाईवे के समीप पेशवा बाजीराव द्वितीय के पुण्य स्मरण के अवसर पर कुछ संगठनों ने शौर्य दिवस का आयोजन किया था। नववर्ष के पहले दिन हुए इस आयोजन में कथित तौर पर कुछ संगठन तिरंगा भगवा लेकर पहुंचे वहां मौजूद लोगों से विवाद करने लगे। विवा बढ़ गया और यह दलितों और ग्रामीणों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तीन तलाक - राज्यसभा में महत्वपूर्ण है आज का दिन

सामने आई ऐश्वर्या राय के गुप्त बेटे की तस्वीर

शर्मनाक- श्रद्धांजलि में भी सदन की गरिमा का नहीं रखा ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -