सुपरहीरो बने धोनी! देख ख़ुशी से झूमे फैंस

सुपरहीरो बने धोनी! देख ख़ुशी से झूमे फैंस
Share:

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है। आप सभी को बता दें कि धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से अपनी आने वाली पौराणिक वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर साझा किया और इसके बाद से धोनी के फैंस के बीच क्रेज बढ़ गया है। आपको बता दें कि वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, इसकी स्थापना 2019 में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी ने की थी। वहीं आप देख सकते हैं धोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए अवतार अथर्ध की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

आप सभी जानते ही होंगे कि एमएस धोनी अपने नए ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व (Atharva) के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीँ धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। फिलहाल धोनी के फैंस खुश हैं और अपनी ख़ुशी जताए पड़े हैं। एक के बाद एक उन्हें लेकर चर्चा हो रही है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच ख़ुशी का माहौल है। किसी ने बैंग-बैंग कमेंट किया है तो किसी ने दिल वाला इमोजी बनाया है। वैसे धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी को राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ता हुए दिखाया गया है।

आपको बता दें कि 40 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी। फिलहाल उनके इस अंदाज के कायल फैंस ख़ुशी से झूम रहे हैं और उन्हें धमाकेदार कह रहे हैं।

महादेव वाले अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया अथर्व: द ओरिजिन का टीजर

IPL ऑक्शन में पहली बार शामिल होगा भूटान का क्रिकेटर, MS धोनी ने दिया सफलता का मंत्र

IPL 2022: CSK के कप्तान धोनी पहुंचे चेन्नई, करेंगे मेगा ऑक्शन की तैयारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -