'अपनी रक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के..', बिहार हिंसा के बीच RJD विधायक नेहालुद्दीन का कबूलनामा

'अपनी रक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के..', बिहार हिंसा के बीच RJD विधायक नेहालुद्दीन का कबूलनामा
Share:

पटना: बिहार हिंसा की आग में निरंतर जल रहा है और राज्य के सीएम नीतीश कुमार पीड़ितों की सुरक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने की बजाए इफ्तार पार्टी करने में वयस्त हैं। वहीं, बिहार में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बीच सासाराम में हुए बम ब्लास्ट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने खुलेआम यह कबूल किया है कि मुस्लिम लड़के अपनी सुरक्षा के लिए बम बना रहे थे।

बता दें कि, रोहतास जिले के सासाराम में हुए बम धमाके को लेकर RJD विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन का यह बड़ा कबूलनामा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहालुद्दीन ने मुस्लिम युवकों द्वारा बम बनाने को सही ठहराया है। लालू यादव की पार्टी के विद्याक नेहालुद्दीन ने कहा है कि मरता क्या न करता। अपनी जान बचाने के लिए मुसलमानों के बच्चों को ये करना पड़ता है। वे अपनी सुरक्षा के लिए बम बना रहे थे। बता दें कि सासाराम में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद शनिवार (1 अप्रैल) को बम ब्लास्ट की खबर सामने आई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि मकान के अहाते में बम बनाते वक़्त ब्लास्ट हो गया था। इस बम धमाके में 6 लोग जख्मी हो गए थे। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों की गिरफ्तारी की भी बात कही थी। 

बता दें कि, बम ब्लास्ट की एक खबर सोमवार (3 अप्रैल) को भी सामने आई थी। हालाँकि बिहार पुलिस ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि वहां पटाखा फूटा है। पुलिस ने कहा था कि सुबह लगभग 5 बजे सासाराम थाना से 3 किमी की दूरी पर मोची टोला में मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात शख्स ने पटाखा फोड़ा दिया। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों में बम विस्फोट की अफवाह फैल गई। बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा भड़क गई थी। कई जगहों पर आगजनी से लेकर गोलीबारी और बम धमाके तक की खबरें मीडिया में आई थी। 

 

बता दें कि, हिंसा की आग में जल रहा नालंदा सीएम नितीश कुमार का गृह क्षेत्र भी है, जिससे उनपर काफी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच नितीश कुमार इफ्तार पार्टी मनाते हुए नज़र आए। दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में सीएम नीतीश भी शामिल हुए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि, बिहार में हिंसा की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है और सीएम नीतीश कुमार कानून व्यवस्था संभालने और पीड़ितों को ढांढस बंधाने की जगह इफ्तार पार्टी का आनंद ले रहे हैं। 

शाहरुख़ सैफ ने ट्रेन में लगाई आग, 3 लोग जिन्दा जल गए, 8 बुरी तरह झुलसे

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान तक बारिश के आसार, जानिए क्या है आपके राज्य का हाल

'पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी बदतर बंगाल की हालात..', शुभेंदु अधिकारी ने दिया No Vote To Mamata का नारा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -