'मुसलमान बम बना रहे और हिन्दू शीर्ष पदों पर बैठे..', TMC नेता मोहम्मद यूनुस ने अपने ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

'मुसलमान बम बना रहे और हिन्दू शीर्ष पदों पर बैठे..', TMC नेता मोहम्मद यूनुस ने अपने ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
Share:

कोलकाता:  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता मोहम्मद यूनुस ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने पार्टी पर हिंदुओं को शीर्ष पद देने और मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। यह बयान उन्होने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया शहर में दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यूनुस कह रहे हैं कि, "अल्पसंख्यक (मुस्लिम) क्या करें? अल्पसंख्यक कहां जाएं?"

TMC अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि, "बहुसंख्यक (हिंदुओं) ने पार्टी में सभी शीर्ष पदों पर कब्जा कर लिया है। हमें उनकी आंखों में धूल झोंकने और उन्हें दिखाने की जरूरत है  कि हम भी मौजूद हैं।" TMC नेता ने आगे कहा कि, "आप लोग अपने बूथों पर भी जीत नहीं पा रहे हैं। ऐसे में आप पार्टी का नेतृत्व करने की क्या जिम्मेदारी लेंगे? वे (हिंदू) सभी कोर कमेटियों के शीर्ष पर हैं। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है।" मोहम्मद यनुस ने कहा कि, ''हम (मुसलमान) बम बनाने से लेकर सारे (गंदे) काम करेंगे...यह सही नहीं है।'' विवाद के बीच TMC अपने नेता को पार्टी से निलंबित करने के बारे में विचार कर रही है।

 

वहीं, इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ध्रुबा साहा ने कहा कि, "आखिरकार वे स्वीकार कर रहे हैं कि वे बम बनाते हैं, बूथ कैप्चर करते हैं और TMC की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करते हैं।" 

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने गैर-मुसलमानों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए खुलेआम उनसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहकर खलबली मचा दी थी। अखिल भारतीय कुरान प्रतियोगिता में अपने संबोधन के दौरान हकीम ने दावा किया कि, "जो लोग इस्लाम में पैदा नहीं हुए, वे दुर्भाग्य के साथ पैदा हुए। अगर हम उन्हें दावत (इस्लाम कबूलने का निमंत्रण) दे सकें और  उनमें ईमान (अल्लाह के प्रति विश्वास) ला सकें, तो हम अल्लाह को खुश कर देंगे।"

उन्होंने कहा था कि, "हमें गैर-मुसलमानों के बीच इस्लाम का प्रसार करना चाहिए। अगर हम किसी को इस्लाम के रास्ते पर ला सकते हैं, तो हम धर्म के प्रसार को सुनिश्चित करके सच्चे मुसलमान साबित होंगे।" ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने आगे जोर देते हुए कहा कि, "जब हज़ारों लोग इस तरह से सिर पर टोपी पहनकर बैठते हैं तो हम अपनी ताकत दिखाते हैं। यह एकता को दर्शाता है और यह भरोसा दिलाता है कि कोई भी हमें दबा नहीं सकता।" फिरहाद हाकिम ने आगे कहा था कि "चूंकि हम इस्लाम में पैदा हुए हैं, इसलिए पैगंबर और अल्लाह ने हमारे लिए जन्नत का रास्ता साफ कर दिया है।"

TMC विधायक हमीदुल रहमान ने 'मुस्लिम राष्ट्र' पर दिया था बयान:-

इससे पहले 30 जून को टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान ने पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक महिला को तालिबानी शैली में सरेआम पीटने को उचित ठहराया था। रहमान ने पीड़ित महिला को ही चरित्रहीन बताते हुए कहा था कि, "महिला अपने पति की अनुपस्थिति में असामाजिक कार्य कर रही थी। उसकी गतिविधियों को लेकर गांव वालों ने एक बैठक की और सामूहिक निर्णय लिया गया।" हमीदुल रहमान ने दावा किया कि चोपड़ा, जहां यह घटना हुई, वह 'मुस्लिम राष्ट्र' है। हमारे मुस्लिम राष्ट्र में आचरण और दंड के कुछ नियम हैं।" बता दें कि, बंगाल में लगभग 30 फीसद मुस्लिम आबादी है। 

आसिफ ने अपनी ही बेटी के अश्लील वीडियो कर दिए वायरल, पत्नी ने भी खोले कई राज़, FIR दर्ज

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग के सदस्यों ने पी शराब, फिर मचाई तोड़फोड़, भगवान राम और विवेकानंद का भी अपमान

दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता बने पीएम मोदी, X पर 100 मिलियन से ज्यादा हुए फॉलोवर्स

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -