13 से 16 साल के बच्चे को जरूर सिखा दें ये बातें, उज्जवल होगा भविष्य

13 से 16 साल के बच्चे को जरूर सिखा दें ये बातें, उज्जवल होगा भविष्य
Share:

टीनएज (13-16 साल) एक महत्वपूर्ण अवधि होती है, जब बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। इस उम्र में उनकी भावनाएं भी चरम पर होती हैं, इसलिए उन्हें समझने और सही दिशा में मार्गदर्शन करने की आवश्यकता होती है। इस दौरान, पेरेंट्स को कुछ महत्वपूर्ण बातें सिखानी चाहिए जो बच्चे के वर्तमान और भविष्य को बेहतर बना सकती हैं:

लुक्स पर ध्यान न दें: 
इस उम्र में बच्चे अक्सर अपने लुक्स को लेकर चिंतित होते हैं। उन्हें समझाना आवश्यक है कि लुक्स से अधिक महत्वपूर्ण शिक्षा और नई स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए।

सही संगति का चुनाव करें: 
बच्चों को सिखाएं कि कम लेकिन अच्छे दोस्त बनाएं। सही संगति का होना उनके अच्छे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें ऐसे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए जो पढ़ाई और अच्छे गतिविधियों में मदद करें।

पियर प्रेशर से बचें: 
टीनएज में पियर प्रेशर सामान्य है, लेकिन बच्चे को यह सिखाना जरूरी है कि खुद की तुलना दूसरों से न करें। जो आपके पास है वही आपके लिए सबसे अच्छा है।

जिम्मेदारियां स्वीकार करें: 
बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपें और घर में लिए जाने वाले फैसलों में उनकी राय लें। इससे वे निर्णय लेने में सक्षम और जिम्मेदार बनेंगे।

भावनाएं जाहिर करना सिखाएं: 
बच्चों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की आज़ादी दें। अगर वे कोई सवाल पूछते हैं या विषय पर बात करना चाहते हैं, तो उन्हें डांटने के बजाय प्रेमपूर्वक समझाएं। इससे वे अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे।

इन बातों को ध्यान में रखकर बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना महत्वपूर्ण है, जिससे वे एक समझदार और आत्मनिर्भर व्यक्ति बन सकें।

मच्छरों से फैलती हैं ये सबसे गंभीर बीमारियां, ऐसे करें खुद का बचाव

क्या रात को जिम करना है सही? यहाँ जानिए एक्सपर्ट्स की राय

अब आप भी घर कर सकते है आँखों का इलाज

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -