'मेरा पति मेरी मौत का जिम्मेदार है...' घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिख फंदे से झूली महिला

'मेरा पति मेरी मौत का जिम्मेदार है...' घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिख फंदे से झूली महिला
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में महिला ने शादी के 11 माह पश्चात् ही फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले उसने घर की दीवार पर प्रताड़ना की कहानी लिख दी। उन्होंने कहा कि पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर है। कोटा में रहने वाली महिला पर घर तोड़ने के इल्जाम भी लगाए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, गुना के फतेहगढ़ में रहने वाली 42 वर्षीय उमा उर्फ ज्योति अग्रवाल ने शनिवार को साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। इंदौर में रहने वाले उमा के भाई ने कहा कि शुक्रवार शाम ही उनकी बहन से चर्चा हुई थी। उसने यही बोला था कि भैया, यहां सभी लोग बहुत परेशान कर रहे हैं। मूल तौर पर कुम्भराज की रहने वाली उमा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसको 16 वर्षीय एक बेटा है।

उमा के भाई ने कहा कि उसकी शादी 11 माह पूर्व फतेहगढ़ में कीटनाशक कारोबारी दीपक अग्रवाल से हुई थी। दीपक की भी यह दूसरी शादी थी। शादी के पश्चात् कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा, मगर कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन होने लगी। 4 माह पहले विवाद हुआ तो जीजा, बहन को इंदौर छोड़ आया था। 8 दिन पहले ही इन्होंने वापस बुलाया था। उन्होंने कहा कि बच्चे के पेपर हैं, इसलिए आ जाओ। 8 दिन पहले ही वह इंदौर से फतेहगढ़ पहुंची थी। महिला ने दीवारों पर ढेर सारी बातें लिखी हैं। मौत के पीछे का कारण, मौत के लिए जिम्मेदारों के नाम तक लिखे हैं। लिखा है कि दीपक (पति) मेरी मौत का कारण है। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी हिना कोटा मेरी मौत की वजह से है। दीवारों पर महिला ने परेशान किए जाने का भी जिक्र किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

चारपाई से उठने से इंकार किया तो कर दी हत्या

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, हथेली पर लिखा था कुछ ऐसा अधिकारी भी रह गए दंग

मोबाइल चलाने से किया मना तो 2 लड़कियों ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -