अपहरण के आरोप में पकड़ाए नाइजीरियाई
अपहरण के आरोप में पकड़ाए नाइजीरियाई
Share:

नाइजीरिया। एक 29 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का कारोबारी विवाद हो गया था। ऐसे में उसे अपहृत कर लिया गया। अपहरण के आरोप में नाइजीरिया के ही तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि, जेम्स ग्रांट की पत्नी ने मंडावली थाने में शिकायत दर्ज करवाई और उसने बताया कि, उसके पति को अपहृत कर लिया गया है।

दरअसल पश्चिम बंगाल निवासी ग्रांट की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि, उसका पति पेयजल लाने हेतु घर से बाहर पहुंचा था मगर, जब वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन नहीं आया तो फिर किसी महिला ने पुलिस को जानकारी दी और कहा कि, उसे ग्रांट के मोबाइल नंबर से काॅल आया था, जिसमें उसे धमकी दी गई कि, यदि वह अपने पति को बचाना चाहती है तो उसे छुड़ाने के लिए उसे 25 लाख रूपये का प्रबंध करना होगा।

इस मामले में आगे पुलिस ने कहा कि, दक्षिण दिल्ली के नेब सराय स्थित देवली रोड पर उसे टैक्सी में अकेले जाने के लिए कहा गया, मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला ने पुलिस की सहायता ली। पुलिसकर्मी महिला के चालक के तौर पर महिला को लेकर बताए गए स्थान के लिए निकला। जब ये लोग वहां पहुंचे तो फिर, तीन नाइजीरियाई लोगों ने टैक्सी को घेर लिया। आरोपियों की पहचान क्लिफ ओसा व सोलोमुन के तौर पर हुई है। इन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दरिंदगी की हद, दिव्यांग लड़की से रेप

जल्लाद बना भाई, कर दी बहन की धुनाई

चोरी की तोप तीन करोड़ में बेचने वाले धराए

जब रक्षक ही बना भक्षक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -