मोदी से भारत मजबूत, बलूचिस्तान पर घिरा पाकिस्तान

मोदी से भारत मजबूत, बलूचिस्तान पर घिरा पाकिस्तान
Share:

बलूचिस्तान : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान द्वारा हथियाए गए कश्मीर के गिलगित बल्तिस्तान और बलूचिस्तान के लोगों की बात की। संभवतः यह पहला अवसर रहा जब भारतीय प्रधानमंत्री ने इस तरह की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने मेरा आभार जताया। यह मेरा सम्मान नहीं है यह मेरे भारत में रहने वाले सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। इन लोगों का सम्मान करने वालों का मैं आभार जताता हूं। इसके बाद बलूचिस्तान में आंदोलनरत लोगों ने पीएम मोदी की सराहना की।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत को सोमवार को कश्मीर पर चर्चा का निमंत्रण दिया। हालांकि इस मामले में यह कहा गया कि दोनों ही देशों के बीच चर्चा होना काफी मुश्किल है। दरअसल भारत चरमपंथ और आतंकवाद पर चर्चा करना चाहता है जबकि पाकिस्तान कश्मीर पर बात करना चाहता है। ऐसे में दोनों देशों की वार्ता प्रक्रिया बेनतीजा रहती है। हालांकि अब भारत बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर भी बात करने लगा है।

पहले ऐसा नहीं था। इस मामले में भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने मीडिया से कहा है कि पाकिस्तान द्वारा निमंत्रण पत्र का दिया जाना एक कूटनीतिक कदम है। रूस के उफा में दोनों देश वार्ता के लिए आगे बढ़े थे लेकिन फिर कई स्तरों पर चर्चा की पहल होने के बाद भी चर्चा बेनतीजा रही।

दोनों देश अपने अपने पक्षों पर कायम हें ऐसे में चर्चा का समाधान निकलना संभव नहीं है। हां मगर जब भारत पाक अधिकृत कश्मीर पर बात कर रहा है और कह रहा है कि यह भी हमारा ही भाग है तो ऐसे में भारत का रूख कड़ा है। पाकिस्तान तनाव व हिंसा को लेकर घिरता नज़र आ रहा है।

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -