नक्सलियों ने बिछा रखी थी बारूदी सुरंग, शिकार हुआ संयुक्त गश्ती दल
नक्सलियों ने बिछा रखी थी बारूदी सुरंग, शिकार हुआ संयुक्त गश्ती दल
Share:

लातेहार। छत्तीसगढ़ व लातेहार सीमा क्षेत्र के पास, स्थित बलरामपुर के पिपराधाब में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में करीब 8 जवान घायल हो गए। घायलों को देर शाम एयर एंबुलेंस से रांची लाया गया। घायल जवानों को मेडिकल चिकित्सालय, में दाखिल करवाया गया है। जानकारी सामने आई है कि, मुठभेड़ में बड़े पैमाने पर नक्सली मारे गए हैं। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने, इस मामले में बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि, बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के विरूद्ध जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवान संयुक्त तौर पर शामिल हुए हैं। जानकारी सामने आई है कि, नक्सलियों ने रक्षाबल को टारगेट करते हुए, क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगा दी थी। जब सुरक्षा बल क्षेत्र में पहुंचा तो  विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद, सुरक्षाबल के जवान कुछ संभले और वहां मौजूद नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। यह हमला झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ के जवान, छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर के संयुक्त दल पर हुआ था।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता, आइजी आशीष बत्रा ने एक बयान जारी कर बताया कि, बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ, जोरदार अभियान चल रहा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अलावा, झारखंड पुलिस,सीआरपीएफ व झारखंड जगुआर के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। अभियान के क्रम में ही गुरुवार की, दोपहर करीब सवा दो बजे नक्सलियों से जवानों की सीधी मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने भारी संख्या में, बारुदी सुरंग लगाया था,जिसे विस्फोट भी किया।

इसके बावजूद, झारखंड पुलिस,सीआरपीएफ व झारखंड जगुआर के जवानों ने साहस का परिचय दिया और नक्सलियों के विरुद्ध, जमकर कार्रवाई की। उक्त मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने व मारे जाने की आशंका है। उक्त मुठभेड़ में सीआरपीएफ के छह,झारखंड पुलिस का एक और झारखंड जगुआर का एक जवान जख्मी हो गया। मुठभेड़ को लेकर, पुलिस प्रवक्ता आइजी आशीष बत्रा ने बताया कि, मुठभेड़ के क्रम में झारखंड पुलिस के कैप्टन, शीलप्रिया वर्मा ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने घायलों को बड़ी विकट परिस्थिति में बूढ़ा पहाड़, से निकालकर रांची पहुंचाया। इस सराहनीय कार्य के लिए, शीलप्रिया वर्मा को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र दिया।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सलियों की मौत

सीडी कांड पर सियासत गर्माई

सबसे बड़ा झूठ है धर्मनिरपेक्षता शब्द

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -