हैक हुआ नयनतारा का X अकाउंट

हैक हुआ नयनतारा का X अकाउंट
Share:

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने करियर में कई हिट मूवीज दी हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। अब नयनतारा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि वह साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। उनका एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है।

नयनतारा का एक्स अकाउंट हैक हो गया: नयनतारा ने कहा है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने शुक्रवार शाम को खुद इस बात की जानकारी दी। नयनतारा ने अपने फैंस और यूजर्स से अपील की कि उनके अकाउंट से की गई किसी भी अजीब पोस्ट या गतिविधि पर ध्यान न दें। उन्होंने लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी गैरजरूरी या अजीब ट्वीट पर ध्यान न दें।"

नयनतारा की 'जवान' को लेकर आखिरी पोस्ट: अकाउंट हैक होने से पहले, नयनतारा ने 'जवान' फिल्म की सालगिरह को लेकर आखिरी पोस्ट की थी। शाहरुख खान की इस फिल्म की सफलता के एक साल पूरा होने पर नयनतारा ने एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने फिल्म के निर्देशक एटली और अपने को-स्टार्स शाहरुख खान और विजय सेतुपति की तारीफ की थी।

‘जवान’ अब जापान में होगी रिलीज: शाहरुख खान की 'जवान' भारत में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब जापान में भी रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म की जापान रिलीज की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का जापानी पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आ रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, “एक कहानी इंसाफ की... प्रतिशोध की... खलनायक और हीरो की... एक कहानी जवान की... आ रही है जापान के थिएटरों में! 29 नवंबर 2024 को जवान जापान में रिलीज होगी।”

‘जवान’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म: 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक रही है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य और रिधि डोगरा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

'बंगाल को मोदी सरकार से आज़ाद करवाए ममता..', बांग्लादेशी आतंकी रहमानी ने उगला जहर, Video

रोहित शेट्टी और YRF ने आखिर क्यों दीपिका और कैटरीना पर ही लगाया दांव?

कभी ट्रेन में गाना गाकर इस स्टार ने कमाए थे पैसे, आज है करोड़पति

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -