बिहार में हुआ BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह

बिहार में हुआ BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह
Share:

पटना: बिहार भाजपा की कमान संभालने के पश्चात् सम्राट चौधरी ने अब अपनी नई टीम की घोषणा भी कर दी है। बिहार भाजपा के 38 पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया गया है। नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह मुख्यालय प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री एवं साथ ही साथ 2 सह कार्यालय मंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा के पदाधिकारी की लिस्ट में अधिकतर नए चेहरे सम्मिलित हैं। कई पुराने चहरों की छुट्टी हो गई है। वहीं कई युवा चेहरों को भी नई टीम में पार्टी ने जगह दी है। नई टीम के ऐलान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के पश्चात् नई टीम का ऐलान किया गया है।

बिहार भाजपा प्रभारी की नई टीम में जातीय समीकरण की बात करें तो सबसे अधिक 17 सवर्ण चेहरों को टीम में जगह मिली है। 38 में से 17 सवर्ण तबके से आने वाले हैं, जिनमें 6 ब्राह्मण, 5 भूमिहार, 5 राजपूत और के कायस्थ जाति से आते हैं। नीतीश की लव–कुश वाली पॉलिटिक्स को काउंटर करने के लिए भाजपा ने रणनीति पर काम करते हुए कुशवाहा समाज से आने वाले 3 चेहरों को नई टीम में जगह दी है जबकि कुर्मी जाति से आने वाले 2 चेहरे नई टीम में सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त 1 चेहरा धानुक समाज से भी है। नई टीम में वैश्य समुदाय से 4 व्यक्तियों को जगह मिली है। रविदास समाज से भी 2 व्यक्तियों को टीम में जगह मिली है। इसके अतिरिक्त दांगी, कहार, कुम्हार, नाई, नोनिया, तेली, मल्लाह, पासवान एवं यादव जाति से एक-एक चेहरों को नई टीम में जगह दी गई है। किसी भी अल्पसंख्यक को नई टीम में जगह नहीं मिली है। RJD जिस एमवाई की बदौलत बिहार की सत्ता पर लंबे अरसे तक काबिज रही उस एमवाई तबके को भाजपा की नई टीम में तरजीह नहीं मिली है। 

बिहार भाजपा पदाधिकारियों की नई टीम में कई पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली है इनमें पार्टी के कई MLA एवं विधान पार्षद सम्मिलित है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की टीम में जगह पाने वाले देवेश कुमार, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी एवं बेबी कुमारी को नई टीम में जगह नहीं दी गई है। सुरेश रुंगटा जो पहले मुख्यालय प्रभारी थे उनकी जगह अरविंद शर्मा को नया मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। 2020 का चुनाव पार्टी से अलग होकर लड़ने वाले राजेंद्र सिंह की बीते दिनों पार्टी में वापसी हुई थी तथा उन्हें अब पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी को भी प्रदेश  युवा, सिद्धार्थ शंभू एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे संतोष पाठक को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी एवं शिवेश राम जैसे नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नई टीम में कई चेहरे बिल्कुल नए सम्मिलित किए गए हैं। 

'सिर्फ बाइबल ही सही' बोलकर ईसाईयों ने फाड़ डाली 'हनुमान चालीसा', हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल

'विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, हमारे लिए शगुन..', लोकसभा में जवाब दे रहे पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रमुख आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने छोड़ी पार्टी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -