इंटरनेट पर छाई भारती सिंह के 'गोला' की नई तस्वीरें, फैंस के साथ स्टार्स भी हुए दीवाने

इंटरनेट पर छाई भारती सिंह के 'गोला' की नई तस्वीरें, फैंस के साथ स्टार्स भी हुए दीवाने
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एवं हर्ष लिबांचिया की जिंदगी उनके बेटे के जन्म के बाद से और भी अधिक सुंदर हो गई है। हाल ही में भारती ने अपने लाडले बेटे गोला का दीदार कराकर प्रशंसकों को सुपर हैप्पी कर दिया था। मगर क्या आपको पता है कि भारती और हर्ष के नन्हे बेटे गोला मतलब लक्ष्य अब 'Harry Potter' बन गए हैं। नई फोटोज में लक्ष्य हैरी पॉटर के अवतार में सुपर क्यूट लग रहे हैं।  

भारती सिंह ने अपने नन्हे बेटे लक्ष्य को हैरी पॉटर का लुक देकर उनका फोटोशूट कराया है। बेटे के फोटोशूट की फोटोज भारती ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की तो प्रशंसक नन्हे लक्ष्य की क्यूट फोटोज को देखते ही रह गए। हैरी पॉटर के अवतार में भारती और हर्ष के लिटिल प्रिंस इतने अधिक क्यूट लग रहे हैं कि प्रशंसक लक्ष्य की फोटोज से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

वही फोटोज में नन्हे लक्ष्य सिर पर ब्राउन कलर की टोपी, ब्लैक राउंड फ्रेम का चश्मा एवं हाथ में छड़ी लिए क्यूट अंदाज में सो रहे हैं। लक्ष्य की क्यूटनेस एवं मासूमियत के प्रशंसक दीवाने हो गए हैं। भारती के नन्हे बेटे की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कई फैन क्लब पर लक्ष्य की सुपर एडोरेबल फोटोज को साझा किया जा रहा है। भारती और हर्ष के क्यूट लिटिल बेटे पर प्रशंसक सहित स्टार्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान ने लक्ष्य की फोटोज पर कमेंट कर उन्हें ब्लेसिंग्स दी हैं। अली गोनी ने लक्ष्य की तस्वीर पर कमेंट किया- माशाल्लाह। अल्लाह बुरी नजर से बचाए। सारा खान ने भारती के बेटे को क्यूटी पाई बताया है। गोला की ये तस्वीर इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है।

प्लेन में रोमांटिक हुए राहुल वैद्य, पत्नी संग किया लिपलॉक

जबरदस्त अंदाज में शुरू हुआ था अनुपमा के 'वनराज' का करियर, फ़िल्मी है लव स्टोरी

जहाँ से मशहूर हुए थे सुशांत सिंह अब उसी को किया जा रहा है ध्वस्त, अंकिता लोखंडे ने शेयर किया VIDEO

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -