UAE से गिरफ्तार कर खालिस्तानी आतंकी तरसेम सिंह को भारत लाइ NIA, वांटेड लखबीर लांडा का है भाई

UAE से गिरफ्तार कर खालिस्तानी आतंकी तरसेम सिंह को भारत लाइ NIA, वांटेड लखबीर लांडा का है भाई
Share:

नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियां एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा के खतरनाक आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर स्वदेश ले आई हैं। तरसेम सिंह की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। NIA ने इंटरपोल की मदद से उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पकड़कर भारत लाया है।

अब NIA तरसेम सिंह से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के अन्य आतंकियों, भारत में सक्रिय उनके नेटवर्क, और देश में हुई बड़ी घटनाओं में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी। तरसेम सिंह, जो कि आतंकी लखबीर लांडा का भाई है, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर संधू उर्फ रिंदा और लखबीर लांडा के संपर्क में था। ये दोनों आतंकी तरसेम सिंह को भारत में आतंकवादी साजिशों को अंजाम देने का निर्देश देते थे। NIA के अनुसार, तरसेम सिंह मोहाली में हुए RPG हमले का भी मास्टरमाइंड है, जिससे इस मामले में भी कुछ बड़े खुलासे की संभावना है।

तरसेम सिंह, जो पंजाब के तरनतारन का निवासी है, बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल का प्रमुख सदस्य है और UAE से आतंकियों के नेटवर्क को संचालित कर रहा था। नवंबर 2023 में, NIA की विशेष अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने और इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसे अबू धाबी से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उसे सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भारत प्रत्यर्पित किया गया।

NIA की जांच से पता चला है कि तरसेम, रिंदा और लांडा के साथ मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और हथियारों की तस्करी में शामिल था। ये लोग नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली, और हवाला कारोबार जैसे तरीकों का इस्तेमाल करके अपने आतंकवादी अभियान को आगे बढ़ा रहे थे। NIA ने 20 अगस्त 2022 को इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया था, जिसमें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल, और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे प्रतिबंधित संगठनों की आतंकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

क्या उद्धव होंगे गठबंधन के CM उम्मीदवार ? संजय राउत बोले- उन्होंने और राहुल गांधी ने केंद्र के खिलाफ उठाई आवाज़

रीवा में दुखद हादसा, शौचालय के लिए बने टैंक में डूबी तीन बहनें, तीनों की मौत

'अगर यही चलता रहा तो..', पंजाब में ऐसा क्या हो रहा, जो गडकरी ने भगवंत मान को दे दी सख्त वार्निंग ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -