चुनावी हार के 2 दिन बाद निरहुआ ने शेयर किया ये खास पोस्ट
चुनावी हार के 2 दिन बाद निरहुआ ने शेयर किया ये खास पोस्ट
Share:

लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जीत का परचम लहराने से चूके। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट वो अपने नाम नहीं कर सकें। सपा के नेता धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ सीट जीती है। चुनाव में हार के 2 दिन पश्चात् अब निरहुआ ने पहला पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वो आजमगढ़ की जनता से मिल रहे हैं। अभिनेता के हौसले अभी भी बुलंद हैं।

निरहुआ ने पोस्ट में लिखा- जीत के भी यहीं था, हार के भी यहीं रहूंगा, आजमगढ़ की देव तुल्य जनता का सेवक था और सेवक रहूंगा। वीडियो में निरहुआ ने आजमगढ़ के लोगों के साथ हमेशा रहने की बात कही है। भले वो चुनाव हारे मगर वहां के लोगों का साथ हमेशा निभाएंगे। निरहुआ ने कहा- आपकी विजय में आपके साथ चला हूं। पराजय में भी आपके साथ चलूंगा। औरों का मैं नहीं कह सकता, मगर मैं हर परिस्थिति में आपके साथ रहूंगा।

निरहुआ ने दूसरी पोस्ट में मोदी सरकार को जीत की बधाई दी है। तीसरी बार 'नमो सरकार' आने पर खुशी व्यक्त की है। निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार हैं। वो बिग बॉस 6 में दिखाई दिए थे। स्क्रीन पर उनकी आम्रपाली दुबे संग केमिस्ट्री पसंद की जाती है। अभिनेत्री ने निरहुआ के लिए कैंपेन भी किया था।

रोड रेज मामले पर गुस्से में रवीना टंडन, अब किया ये नया पोस्ट

थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- 'आतंकी हमले का जश्न मनाने वालों...'

इस शख्स को डेट रही कर रही है एनिमल की भाभी 2! पोस्ट देख चौंके फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -