बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नितीश कुमार, दिल्ली में JDU कार्यकारिणी की अहम बैठक कल
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नितीश कुमार, दिल्ली में JDU कार्यकारिणी की अहम बैठक कल
Share:

पटना: बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। इसमें पार्टी संगठन को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में JDU के सांसद, मंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित होंगे। पार्टी नेताओं का भी दिल्ली पहुंचना आरंभ हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली जाने के क्रम में बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि संगठन के लिहाज से JDU की यह बड़ी मीटिंग है। इसमें कुछ बड़े फैसले भी लिए जाएंगे।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या फैसले लिए जाएंगे ? इसको लेकर उन्होंने कहा कि, ये तो बैठक के बाद ही पता चलेगा। अटकलें है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नीतीश कुमार संगठनात्मक रूप से कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग नई दिल्ली में शनिवार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होने के साथ ही पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अनुमान है कि वे इस बैठक में कुछ बड़े प्रस्ताव पारित करा सकते हैं। JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के 100 से अधिक दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद, बिहार सरकार में सभी मंत्री, तमाम राज्यों के JDU अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में भी दिल्ली में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद खुद नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान अपने हाथों में ली थी। इसके लगभग एक महीने बाद JDU ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया और बिहार में बीजेपी एवं NDA के अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 

'लड़की के कपड़े उतारकर बॉडी की पेंट, फिर नग्न पीठ पर परोसा खाना और फिर...', यहाँ पर हुई अजीबोगरीब डिनर पार्टी

NEET एग्जाम को हमेशा के लिए ख़त्म करने की मांग, तमिलनाडु में DMK सरकार ने पारित किया प्रस्ताव

'रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहा भारत..', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव ने की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -