नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता एंडरसन को वीजा देने से किया इन्कार
नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता एंडरसन को वीजा देने से किया इन्कार
Share:

ओस्लो। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नाॅर्वे की नोबेल समिति की अध्यक्ष बेरिट रीस एंडरसन को चीन द्वारा वीजा देने से इन्कार कर दिया गया है। वे चीन आना चाहती थीं। वे चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता और लोकतंत्र समर्थक लियू शियाओबो के अंतिम संस्कार में भागीदारी करने हेतु चीन आना चाहती थीं।

मिली जानकारी के अनुसार चीन के वाणिज्य दूतावास द्वारा वीजा संबंधी अर्जी को अस्वीकार कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वीजा हेतु दी गई अर्जी को गलत बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार में भागीदारी करने के लिए वे चीन जाना चाहती हैं।

एंडरसन द्वारा कहा गया कि मृतक शियाओबो की पत्नी किसी से भी मिल नहीं पा रही हैं। इतना ही नहीं वे मानसिक और शारीरिक तौर पर अस्वस्थ्य भी हैं। उन्हें ठहराने की व्यवस्था भी की गई है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय समिति द्वारा शियाओबो का चयन किया गया।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो का निधन

चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता को बीमारी के कारण किया रिहा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -