बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में भी मुस्लिम एक्ट्रेस ने नाम बदलकर बनाई अपनी पहचान

बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में भी मुस्लिम एक्ट्रेस ने नाम बदलकर बनाई अपनी पहचान
Share:

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम बदला है और आज भी बहुत कम लोग उनके मूल धर्म और नाम के बारे में जानते हैं। इसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम बदला है। उन्होंने हिंदू नाम से इंडस्ट्री में एंट्री की लेकिन असल में वो मुस्लिम हैं। ये अभिनेत्री हैं रानी चटर्जी।

रानी को अपनी पहली फिल्म से ही अपना नाम बदलना पड़ा था। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोजाना अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर रानी के नाम से मशहूर हैं। उनके असली नाम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। रानी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम सबीहा शेख है। उन्होंने सबीहा नाम से इंडस्ट्री में कदम रखने की सोची लेकिन उन्हें अपनी पहली फिल्म से ही अपना नाम बदलना पड़ा।

रानी को इंडस्ट्री में आए हुए 15 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से डेब्यू किया था। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। रानी की डेब्यू फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का एक सीन मंदिर में शूट होना था। मुस्लिम होने के नाते रानी को मूर्ति के सामने झुकने के लिए कहा गया। डायरेक्टर को डर था कि मंदिर में कोई विवाद न हो जाए, इसलिए जब शूटिंग के दौरान लोगों ने एक्ट्रेस का नाम पूछा तो डायरेक्टर ने रानी बताया। जब उनसे उनका सरनेम पूछा गया तो उन्होंने बिना सोचे समझे चटर्जी कह दिया। तब से उनका नाम रानी चटर्जी पड़ गया। आज वो इसी नाम से जानी जाती हैं। रानी चटर्जी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में मनोज तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रानी अपनी पहली फिल्म से रातों-रात मशहूर हो गई थीं

70% तक छूट के साथ घर लेकर आए स्मार्ट टीवी

गृह सुरक्षा के लिए किफायती सीसीटीवी कैमरे, जानिए क्या है इसकी खासियत

Apple ने TVOS 18 बीटा किया जारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -