अब पूर्व मुख्यमंत्री ने की 'हब्शी' नाइजीरियाइयों के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

अब पूर्व मुख्यमंत्री ने की 'हब्शी' नाइजीरियाइयों के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
Share:

गोवा: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने नाइजीरियाई लोगों के लिए अपमानजनक शब्द 'हब्शी' का उपयोग करते हुए कहा है की नाइजीरियाई लोगों के भारत में प्रवेश पर केंद्र सरकार को रोक लगा देनी चाहिए. 

उन्होंने कहा, कि छात्रों के वेश में रह रहे नाइजीरियाई लोगों की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए. पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ भी बेंगलुरू में नाइजीरियाई लोगों की लड़ाई हुई थी. वे लोग हर जगह समस्याएं पैदा करते हैं. हमें नाइजीरियाई पर्यटक नहीं चाहिए.

इससे पहले क जून को गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी कहा था की  नाइजीरियाई लोगों के रहन-सहन और व्यवहार से गोवा के लोग नाराज हैं. स्थानीय लोगों ने नाइजीरियाई लोगों के बारे में कई बार शिकायत की है. 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -