अब मिशन दिल्ली में जुटी कांग्रेस, न्याय यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, AAP-BJP पर करेंगे प्रहार

अब मिशन दिल्ली में जुटी कांग्रेस, न्याय यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, AAP-BJP पर करेंगे प्रहार
Share:

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर से वह दिल्ली में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। यह यात्रा चार चरणों में होगी, जिसमें दिल्ली के त्योहारों को ध्यान में रखा जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी इस यात्रा के दौरान तीन बार से जीत रहे बीजेपी सांसदों की असफलताओं को चुनावी मुद्दा बनाएगी। साथ ही, कांग्रेस शीला दीक्षित के समय की सरकार को याद दिलाते हुए केंद्र की मोदी सरकार, उपराज्यपाल (एलजी) और आप सरकार के बीच के झगड़ों को भी उठाएगी। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) और केजरीवाल सरकार पर शराब नीति, भ्रष्टाचार और विकास विरोधी होने के आरोपों को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। AAP सरकार को 'जुनझुना सरकार' कहकर हमला किया जाएगा। कांग्रेस ने फैसला किया है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं किया जाएगा।

पार्टी दिल्ली में आप सरकार के खिलाफ करीब एक दर्जन एग्जीबिशन और केस स्टडी भी पेश करेगी, ताकि जनता को मुद्दों के बारे में जानकारी दी जा सके। हालांकि, पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि केंद्र में कांग्रेस, केजरीवाल की AAP के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, क्योंकि फरवरी 2025 में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग के पास यह अधिकार है कि वह जरूरत पड़ने पर उससे पहले भी चुनाव करा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब पद से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ दिल्ली में भी चुनाव कराने की मांग की थी।

Reel बना रहा था ड्राइवर, तभी रेलिंग से टकरा गई बस, 6 की मौत

कर्नाटक में ट्रेवल एजेंसी का नाम 'इजराइल' होने पर मचा बवाल, उठी बदलने की मांग

भारत-पाकिस्तान जैसी ही है इजराइल-फिलिस्तीन की लड़ाई, लेकिन एक क्रूर 'हकीकत' से अनजान हैं हिंदुस्तानी!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -