'अब राहुल गांधी को कोई पप्पु नहीं कहेगा, वे युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि..', शरद पवार ने की कांग्रेस नेता की तारीफ
'अब राहुल गांधी को कोई पप्पु नहीं कहेगा, वे युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि..', शरद पवार ने की कांग्रेस नेता की तारीफ
Share:

मुंबई: आम चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी (MVA) के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विपक्ष गदगद है। अब NCP (शरद गुट) के मुखिया शरद पवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवार ने कहा कि चुनावी नतीजे देखने के बाद अब कोई राहुल गांधी को पप्पू नहीं बुलाएगा। दरअसल, 2014 के चुनाव में कांग्रेस को महज 44 सीटें मिली थी, वहीं, 2019 में सबसे पुरानी पार्टी 52 सीटें जीती थीं। 14 के समय राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष थे, जबकि कमान उनकी माँ सोनिया गांधी के हाथ में थी। वहीं, 19 में उन्होंने अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को चुनाव लड़ाया, लेकिन हार के बाद पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। इस चुनाव में कांग्रेस ने पिछले दोनों प्रदर्शनों से काफी बेहतर करते हुए 99 सीटों पर कब्ज़ा जमाया जिसके बाद से पार्टी और उसके नेताओं का आत्मविश्वास चरम पर रहे। 

हालाँकि, ये लगातार तीसरी बार कांग्रेस की शिकस्त हुई है, लेकिन पूरे विपक्ष को मिलकर INDIA गठबंधन ने 234 सीटें जीतते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर दी, जिसने 240 सीटें अपने नाम की और NDA गठबंधन के साथ 292 पर कब्जा करके सत्ता हासिल की। एक कार्यक्रम के दौरान NCP प्रमुख ने कहा कि, 'यह अच्छा हुआ राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने। उनकी पार्टी का संख्याबल अधिक है। राहुल गांधी को युवा पीढ़ी का प्रतिनिधि बनाया गया है। 54 वर्षीय राहुल गांधी के बारे मे जो भी प्रचार किया गया वो गलत साबित हुआ। अभी इस चुनाव के परिणाम के बाद कोई उन्हें पप्पू नही कहेगा। उनके पास संख्या बल आ गया है।'

इस चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से शिवसेना (UBT), NCP (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 30 सीटें झटकी थीं, जबकि भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP की महायुति को 17 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 

 भारत और अफ्रीका में खिताबी भिड़ंत आज, देखें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम अपडेट

NEET मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, आज गुजरात के 7 ठिकानों पर मारा छापा

60 लाख का बीमा पाने के लिए शख्स ने उठाया ऐसा कदम, मामला जानकर रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -