अब 'श्री विजयपुरम' होगा पोर्ट ब्लेयर का नाम, महान चोल साम्राज्य से है कनेक्शन

अब 'श्री विजयपुरम' होगा पोर्ट ब्लेयर का नाम, महान चोल साम्राज्य से है कनेक्शन
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है। इस निर्णय की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) पर दी। उन्होंने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति" के संकल्प के तहत उठाया गया है।

अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम देश की स्वतंत्रता के संघर्ष और अंडमान-निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का ऐतिहासिक महत्व चोल साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। चोल साम्राज्य के समय यह एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा था, जिसका उपयोग समुद्री व्यापार और सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता था। अमित शाह ने इस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने और वीर सावरकर समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह द्वीप आज भी देश की सुरक्षा और विकास में अहम भूमिका निभाता है और पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार दौरे के दौरान यहाँ के तीन द्वीपों के नाम बदले थे। हैवलॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप, नील द्वीप का नाम नील द्वीप ही रखा गया, और रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था।

चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में भगदड़, कहीं ले न डूबे ये बगावत !

तख्तापलट की सजा मौत! इस देश ने 3 अमेरिकी समेत 37 लोगों को सुनाई फांसी

गिरफ्तार हुए आर्मी अफसरों से लूट के सभी 6 आरोपी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -