शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में अब हुई ये बड़ी कार्रवाई

शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में अब हुई ये बड़ी कार्रवाई
Share:

सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी हुई। कोल्हापुर से स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया गया है। कोल्हापुर अपराध शाखा ने सिंधुदुर्ग केस में शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे चेतन पाटिल को मालवन पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। तत्पश्चात, कोल्हापुर पुलिस ने अपराधी चेतन पाटिल को मालवन पुलिस के हवाले कर दिया।

वही इससे पहले, पुलिस ने FIR में कॉन्ट्रैक्टर एवं आर्किटेक्ट जयदीप आप्टे तथा स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को आरोपी बनाया था। इन दोनों पर लापरवाही एवं प्रतिमा के आसपास के लोगों को संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 4 दिसंबर 2023 को सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस कार्यक्रम के चलते किया गया था। इस मूर्ति का उद्देश्य मराठा नौसेना की विरासत और छत्रपति शिवाजी महाराज के समुद्री रक्षा तथा सुरक्षा में योगदान के साथ-साथ आधुनिक भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक संबंध का सम्मान करना था। इस प्रोजेक्ट की अवधारणा और नेतृत्व भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के सहयोग से किया था, और इसके लिए सरकार ने फंड मुहैया करवाया था।

शिवाजी की प्रतिमा गिरने के पश्चात् प्रदेश में राजनीतिक घमासान मच गया है। शिवसेना (UBT) तथा NCP समेत तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर भाजपा एवं शिंदे सरकार को घेर रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का औपचारिक उद्घाटन 8 महीने पहले, 4 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। यह प्रतिमा महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में स्थापित की गई थी, तथा इसका उद्घाटन नौसेना दिवस समारोह के साथ किया गया था।

‘सपने में आकर डराती है…’, प्रेमिका की हत्या कर बोला प्रेमी

'त्रिपुरा और केरल की मदद के लिए जारी होंगे ₹15-15 करोड़': छत्तीसगढ़ CM का ऐलान

SHO की विदाई पार्टी में डांस कर रहा था हेड कांस्टेबल, अचानक हो गई मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -