वर्किंग डे में भी सक्सेसफूल रहा आॅड-ईवन फाॅर्मूला

वर्किंग डे में भी सक्सेसफूल रहा आॅड-ईवन फाॅर्मूला
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति दिलवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए आॅड - ईवन फाॅर्मूले के बाद सोमवार को दिल्ली में पहला कार्यदिवस रहा। इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर ईवन नंबर की गाडि़यां दौड़ीं। दिल्ली की जनता ने इस नियम का अच्छी तरह से पालन किया अधिकांश लोग मैट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की सवारी करते नज़र आए। यही नहीं कई लोगों ने कार पुलिंग को सहजता से अपना लिया। हालांकि गुड़गांव जाने वाले यात्रियों को रजौकरी सीमा पर करीब 10 किलोमीटर के लंबे जाम का सामना भी करना पड़ा।

मगर दिल्ली जाने वाली सड़कों पर लोग राहत का अनुभव कर रहे थे। दिल्ली की सड़कों पर अपेक्षाकृत कम वाहन दौड़े। दिल्ली सरकार का मानना था कि एनसीआर में अधिक प्रदूषण रहता है। आॅड - ईवन फाॅर्मूले को लेकर सोमवार को परीक्षा का दिन आया। दिल्ली - हरियाणा सीमा गुड़गांव में इसका विपरीत असर पड़ा। रजौकरी बाॅर्डर पर दिल्ली पुलिस ने वाहनों की जांच प्रारंभ कर दी।

सड़कों पर देर तक जाम लगा रहा। दिल्ली - गुड़गांव एक्सप्रेस वे का जाम दिल्ली की सीमा से लेकर गुड़गांव के राजीव चार रास्ते तक दिखाई दिया। जाम के ऐसे ही हालात एमजी रोड़ पर भी रहे। आॅड - ईवन फाॅर्मूले और उसी के जनक दिल्ली सरकार पर उतरे। दिल्ली की सड़कों पर 7143 बसों का संचालन किया गया। स्कूली बसों में 125 स्कूलो की 366 बसें सड़कों पर चलीं।

हालांकि 283 विद्यालयों द्वारा 1433 बसें सड़कों पर उतारने का वादा किया गया था लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो पाया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का कहना था कि अधिकारियों से जवाब लिया गया है। यह नियम अभी तक तो सफल रहा। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -