बुजुर्ग महिला को छेड़ रहा था 12 साल का लड़का, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

बुजुर्ग महिला को छेड़ रहा था 12 साल का लड़का, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक 12 साल का लड़का बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता हुआ पकड़ा गया। बताया जा रहा है इस मामले में नाबालिग होने के चलते पुलिस ने लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के साथ ही पीड़ित बुजुर्ग महिला की तरफ से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। मिली जानकारी के तहत सुनसान गली से एक बुजुर्ग महिला गुजर रही थी और इसी बीच पीछे से नाबालिग ने बुजुर्ग को हाथ से इशारा कर कुछ कहा।

धर्म बदलकर अपनाया इस्लाम, अब चाहिए पिछड़ी जाति का लाभ.., पढ़ें मद्रास HC का फैसला

उसके बाद जब महिला ने मना कर दिया तो लड़का महिला को पकड़ लिया और पास की ही सुनसान गली में धकेलने की कोशिश करने लगा। हालाँकि महिला किसी तरह से खुद को छुड़वाने में कामयाब हो गई और लड़के को धमकाते हुए कुछ कहने लगी। इस बीच लड़का फिर बुजुर्ग को पकड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीछे से आती एक महिला को देख रुक गया। इस पूरी घटना पर पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला ने शिकायत करने से इनकार कर दिया है। वहीं थाने में नाबालिग के साथ उसके परिजनों को भी बुलाया गया था। चूंकि महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई तो समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है हालाँकि आपत्तिजनक होने के चलते हम आपको यह वीडियो नहीं दिखा सकते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है। बता दें, हाल ही में मुंबई के खार इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां दो युवकों ने एक कोरियन लड़की को सरेआम बीच सड़क पर सबके सामने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।

'यह देश को तोड़ने की कोशिश है', JNU में ब्राह्मण विरोधी नारों पर भड़के हरियाणा के गृहमंत्री

उत्तर भारत में ठंड, तो दक्षिण में बारिश.., देखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

जल्द ही फैंस के इन्तजार पर लगेगा ब्रेक, पूरी हुई मिर्जापुर-3 की शूटिंग

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -