शादी के दूसरे दिन ही ससुर ने दुल्हन को निकाला घर से बाहर, पैर बने वजह

शादी के दूसरे दिन ही ससुर ने दुल्हन को निकाला घर से बाहर, पैर बने वजह
Share:

आगरा: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ दूल्हे के पिता ने शादी के दूसरे दिन ही अपनी बहू को घर से बाहर निकाल दिया। पति ने भी उसका साथ नहीं दिया तथा यह बोलते हुए शादी तोड़ दी कि दुल्हन दिव्यांग है। इस सदमे से रोती-बिलखती दुल्हन अपने मायके पहुंची। नातिन की इस हालत को देखकर दुल्हन के नाना का दिल टूट गया तथा उन्होंने सदमे से दम तोड़ दिया। तत्पश्चात, परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। यह घटना आगरा सिटी के पास की है, जहां एक दुल्हन की शादी के बाद उसकी मेहंदी का रंग भी ठीक से उतरा नहीं था कि उसे ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी के मुताबिक, इस महीने ही लड़की की शादी हुई थी। दोनों परिवार के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं तथा एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। शादी धूमधाम से हुई तथा बारात का शानदार स्वागत किया गया। मगर शादी के दूसरे दिन ससुर ने दुल्हन से कहा कि वह टेढ़ी होकर क्यों चल रही है। इससे पहले कि दुल्हन कुछ बोल पाती, ससुर ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया तथा कहा कि वह दिव्यांग है और उनके साथ धोखा हुआ है। दुल्हन ने अपनी सफाई देने का प्रयास किया, मगर उसकी एक न सुनी गई।

दुल्हन ने अपने पति से भी बात करने का प्रयास किया, मगर पति ने भी अपने पिता का साथ दिया तथा उसे घर से जाने को कहा। इस पर दुल्हन रोते हुए अपने मायके पहुंची। शादी में आए मेहमान भी उसके मायके में उपस्थित थे। दुल्हन की हालत देखकर उसके नाना को गहरा सदमा लगा तथा उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तत्पश्चात, परिवार ने थाने में जाकर पूरी घटना की खबर दी तथा शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने हैसियत से अधिक खर्च करके यह शादी की थी तथा उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। फिर भी ससुराल पक्ष ने धोखा देकर शादी तोड़ दी और दुल्हन का नंबर तक ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा दुल्हन के पति और ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है तथा पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

पार्टी से नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान, दे सकते है इस्तीफा !

'10 दिन के अंदर नेम प्लेट टांग लें', बागेश्वर धाम के सभी दुकानदारों को धीरेंद्र शास्त्री का अल्टीमेटम

केरल में फिर निपाह वायरस की दहशत, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने ली उच्च स्तरीय बैठक

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -