आज से शुरू हो रहा है ओणम का पर्व, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज से शुरू हो रहा है ओणम का पर्व, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व
Share:

ओणम आज से शुरू हो रहा है। यह दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम का त्योहार मुख्य रूप से केरल में मनाते हैं, हालाँकि इसकी धूम आपको पूरे दक्षिण भारत में देखने के लिए मिल सकती है। जी दरअसल ओणम को मलयालम भाषा में थिरुवोणम कहते हैं, और 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार बहुत अहम माना जाता है। ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि केरल में महाबलि नाम का एक असुर राजा था और उसके आदर सत्कार में ही ओणम त्योहार मनाया जाता है। जी दरअसल यह पर्व भगवान विष्णु के वामन अवतार को भी समर्पित है। वहीं आज गुरुवार, 08 सितंबर से ओणम की शुरुआत हो रही है।

ओणम का महत्व (Onam 2022 importance)- मलयालम सौर कलैंडर के अनुसार, ओणम का त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम को मलयालम लोग साल का पहला महीना मानते हैं। जी हाँ और हिंदू कलैंडर के अनुसार देखें तो चिंगम महीना अगस्त या सितंबर का होता है। ओणम के हर दिन का एक खास महत्व हैं। वहीं इस त्योहार में लोग अपने घरों को 10 दिनों तक फूलों से सजा कर रखते हैं और विधि विधान से विष्णु जी और महाबली की पूजा करते हैं। आपको बता दें कि ओणम का यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है।

ओणम 2022 तिथि और मुहूर्त (Onam 2022 muhurat)- वहीं पंचांग के अनुसार, इस साल थिरुवोणम नक्षत्र बुधवार, 07 सिंतबर को शाम 04 बजे से लेकर गुरुवार, 08 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ओणम का त्योहार थिरुवोणम् नामक इसी नक्षत्र में मनाया जाता है।

घर में लगाए ऐसी तस्वीरें चमक उठेगी किस्मत लेकिन इन्हे लगाने से बचे

आखिर क्यों पूजा में जरुरी होता है शंख, जानिए पूजन क्यों है जरुरी?

कब है जीवित्पुत्रिका व्रत? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -