एक बार फिर शाहरुख़ का बजा डंका, किंग खान ने किया ये बड़ा काम

एक बार फिर शाहरुख़ का बजा डंका, किंग खान ने किया ये बड़ा काम
Share:

पठान अभिनेता शाहरुख खान को यूं ही किंग नहीं बोला जाता है। उनके चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी रहते है।  एक्टर को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में उनकी मूवी पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब एक्टर के प्रति फैंस की दीवानगी देखने के लिए मिल गई थी। लोगों ने इतनी शिद्दत से उस मूवी को देखा कि पठान ने देशभर में रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया था। अब शाहरुख खान ने एकबार फिर अपने फैंस और देश का नाम रोशन किया है। 2023 टाइम 100 का पोल शाहरुख खान ने जीत लिया है और टाइम 100 की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बन चुके है।

2023 टाइम 100 पोल के लिए कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक लोगों ने वोट भी कर दिया था, इसमें शाहरुख खान चार प्रतिशत वोट पाकर टॉप पर रहे। लिस्ट में उनके साथ साथ हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल यो, विश्व की सबसे मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शुमार होने वाली सेरेना विलियम्स, मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग और दक्षिण अमेरिकी मुल्क ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा का नाम भी मौजूद है।

टाइम 100 की लिस्ट के बारें में बात की जाए तो 22 साल की महसा अमिनी दूसरे स्थान पर वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिल गया। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी 5वें स्थान पर रहे। वहीं शाहरुख खान ने सभी को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर अपना स्थान बना लिया है। 

शाहरुख खान भारत के सबसे मशहूर अभिनेता और अंतरराष्ट्रीय आइकन में से एक भी है। वह IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं। बीते दिन KKR और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्य मैच खेला जा रहा था, इसमें KKR की जीत पर शाहरुख बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने विराट कोहली को झूमे जो पठान गाने का हुक स्टेप भी सिखाया।

मरने के बाद आसमान में दिखे सिद्धू मूसेवाला, नया गाना देख इमोशनल हुए फैंस

मलाइका अरोड़ा के गाने पर जमकर नाची हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडेया, वीडियो देखकर फ़िदा हुए फैंस

फिर कपिल शर्मा संग नजर आएँगे सुनील ग्रोवर! कॉमेडियन ने दिया जवाब

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -