एक बार फिर इन फिल्मों से होगी डबल रोल की वापसी

एक बार फिर इन फिल्मों से होगी डबल रोल की वापसी
Share:

बॉलीवुड मूवी में डबल रोल हमेशा से ही हिट होती हुई आई है। फैंस को भी अपने फेवरेट अभिनेता डबल रोल में खूब पसंद आए हैं। वैसे तो 60 और 70 के दशक में मूवीज में डबल रोल खूब दिखाई देते है। लेकिन ये फॉर्मुला बहुत वक़्त से पर्दे पर नहीं अपनाया जाने लगा था। पुराने समय में सीता-गीता, राम और श्याम, चालबाज, डॉन जैसी मूवीज में खूब डबल रोल देखने के लिए मिला था,  अब आने वाले दिनों में भी कई मूवीज में डबल रोल का ट्रेंड वापस आ रहे है। दरअसल, मूवी डबल रोल में दोनों कलाकार का चेहरा भले एक होता हो, लेकिन उनके किरदार में भिन्नता दिखाई देती है। अगर एक सीधा होगा तो दूसरा तेज तर्रार। डबल रोल वाली मूवीज में एंटरटेनमेंट वैल्यू बढ़ जाती है, इसलिए ये ट्रेंड फिर से वापस आने वाले है। तो आइये जानते हैं आने वाले समय में किन मूवी में डबल रोल देखने के लिए मिलने वाला है।

शमशेरा: रणबीर कपूर की मूवी शमशेरा एक एक्शन ड्रामा मूवी कही जा रही है। कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था। ट्रेलर को दर्शकों ने बहुत पसंद दिया था। इस सप्ताह ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी में रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देने वाले है।

पोन्नियन सेल्वन: डायरेक्टर मणिरत्नम की मेगा बजट मूवी पोन्नियन सेल्वम इन दिनों बहुत ही ज्यादा सुर्ख़ियों में रहे है। इस मूवी की कहानी चोल वंश पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का भी ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय की इस मूवी का लोगों को बहुत इंतजार है। मूवी में ऐश्वर्या के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। पोन्नियन सेल्वन में ऐश्वर्या डबल रोल में दिखाई देने वाले है। 

जवान: शाहरुख खान की मूवी जवान का जब से पोस्टर को रिलीज किया गया , तब से ये मूवी बहुत चर्चा में है। इस फिल्म में शाहरुख का एक्शन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है। इस मूवी में नयनतारा शाहरुख के अपोजिट दिखाई देने वाले है। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में हैं।

इंडस्ट्री में 10 वर्ष पूरे करते ही भावुक हुए सोहम शाह

बहन सुष्मिता को लेकर राजीव ने कह डाली ये बड़ी बात

आखिर क्यों सिंगर अदनान ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -