सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी को मिला गिफ्ट

सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी को मिला गिफ्ट
Share:

जम्मू कश्मीर। सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा था। दरअसल यह युवक गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था। जब सीमा सुरक्षा बल के जवान ने आरएसपुरा सेक्टर के सुचेतगढ़ में इस युवक को सीमा पार करते हुए देखा तो इसे पकड़ लिया गया। बताया गया है कि, यह युवक नशे में था। जिसके कारण सीमा पार कर यहां पहुंच गया।

इसकी पहचान अली राजा निवासी पसरूर गांव, सियालकोट के तौर पर की गई है। यह युवक अंधेरे में पाकिस्तान से भारत पहुंच गया। जब इसे पकड़ा गया और, पूछताछ की गई तब इस बात की जानकारी मिली कि, वह गलती से पाकिस्तान से भारत आ गया है।

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से हाट लाईन पर चर्चा की गई। जिसके बाद इसे छोड़ दिया गया। युवक को कल शाम को ही पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया। भारतीय अधिकारियों ने दीपावली के मौके पर पाकिस्तान से भारत में पहुंचे नागरिक को नए परिधान और मिठाईयों का उपचार भेंट किया और पाकिस्तान के लिए रवाना किया।

China के प्रयासों से पाकिस्तान को मिलेगी बिजली

500 रूपए में बेच देते थे भारतीयों की बैंक डिटेल

रूपचतुर्दशी पर लोगों ने किया अभ्यंग स्नान

चंडीगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -