झारखंड में मुहर्रम के दौरान लहराए गए फिलिस्तीनी झंडे, भाजपा बोली- ये तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम

झारखंड में मुहर्रम के दौरान लहराए गए फिलिस्तीनी झंडे, भाजपा बोली- ये तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम
Share:

रांची: झारखंड पुलिस ने दुमका जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं द्वारा फिलिस्तीनी झंडे लहराने वाले वीडियो के प्रसार के बाद जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद 17 जुलाई को एक अधिकारी ने जांच के बारे में जानकारी दी। वीडियो में दुधानी चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवक एक वाहन के ऊपर खड़े होकर फिलिस्तीनी झंडे लहराते और नारे लगाते नजर आए। 

 

भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए वीडियो में “तालिबानी मानसिकता” प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं सरकार की "मुस्लिम तुष्टिकरण" की नीति का परिणाम हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ''हेमंत सोरेन सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण के परिणामस्वरूप अब झारखंड में देशविरोधी चरमपंथी विचारधारा के लोग खुलकर अपने नापाक इरादों का प्रदर्शन करने लगे हैं। प्रदेश की उप राजधानी दुमका में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराया जाना देशद्रोह का कृत्य है, साथ ही क्षेत्र की आम जनता के बीच भयादोहन किए जाने का भी कुत्सित प्रयास है। संथाल परगना की आदिवासी मूलवासी पहचान को समाप्त करने और वोटबैंक सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिस प्रकार राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया गया है,  आम जनता को उसके भीषण दुष्परिणाम भुगतने होंगे।'' इसी के साथ मरांडी ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग भी की है। 

वहीं, दुमका के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी विजय कुमार महतो ने कहा है कि, "ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे हैं। हम इन वीडियो की जांच कर रहे हैं। अगर वे असली हैं तो हम कार्रवाई करेंगे।" गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि, ''संथालपरगना में आदिवासी समाज को भगाकर अब घुसपैठियों का मन इतना बढ़ गया है कि झारखंड की उप राजधानी दुमका जो हेमंत सोरेन जी का कर्म क्षेत्र है वहाँ आज मुहर्रम के जुलूस में फ़िलिस्तीन का झंडा लहराया गया । गृह मंत्रालय, NIA  को जॉंच कर देशद्रोही तालिबानी समर्थकों को फाँसी दिलाना चाहिए।'' 

मशहूर रैपर के 800 करोड़ के घर में भरा बारिश का पानी, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

15 साल पहले सद्दाम ने डरा-धमकाकर बनाया मुस्लिम, पूरा परिवार करता था प्रताड़ित, अब शाहीन ने की सनातन में घर वापसी

बेटे का निकाह करने गया था, दुल्हन की माँ को ही ले भागा शकील, पीछे छोड़ गए 16 बच्चे

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -