टीवी के 'मामा जी' की शादी में जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी, वीडियो देखकर हर कोई रह गया दंग

टीवी के 'मामा जी' की शादी में जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी, वीडियो देखकर हर कोई रह गया दंग
Share:

टेलीविजन के 'मामाजी' नाम से मशहूर परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए है। अभिनेता-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने शादी कर ली है। परितोष त्रिपाठी ने पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ उत्तराखंड में सात फेरे लेकर अपनी प्रेम कहानी को नया नाम दिया। परितोष त्रिपाठी की शादी में टेलीविज़न और फिल्मजगत के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। खुशी के मौके पर हर कोई झूमता-गाता दिखाई दिया है। 

सोशल मीडिया पर परितोष त्रिपाठी की वेडिंग फोटोज साझा की गई हैं। फोटोज में दूल्हा बने परितोष शेरवानी तथा पगड़ी में काफी जच रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन मीनाक्षी पिंक कलर के लहंगे में बहुत  खूबसूरत लग रही हैं। मीनाक्षी एवं परितोष के चेहरे की खुशी बता रही है कि इन दोनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। 

परितोष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी संग बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। इसलिये परितोष की शादी में पंकज त्रिपाठी बहुत खुश दिखाई दिए। यही नहीं, पहली बार किसी शादी में पंकज त्रिपाठी को दिल खोल कर डांस करते देखा गया। बताया जा रहा है कि परितोष और मीनाक्षी की शादी किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हुई है, जो कि उत्तराखंड के बेस्ट रिजॉर्ट में से एक है। बृहस्पतिवार को मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। तत्पश्चात, शुक्रवार को शादी हुई। परितोष त्रिपाठी की शादी में पंकज त्रिपाठी के अतिरिक्त रवि किशन, रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह और गुंजन तिवारी जैसे सितारें शामिल हुए। परितोष के नये सफर के लिये हर कोई बेहद उत्साहित दिखाई दे रहा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने इंडस्ट्री में केवल नाम ही नहीं कमाया, बल्कि लोगों का दिल भी जीता है। 

'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM

अजय देवगन की फिल्म से की थी CID के दया ने अपने करियर की शुरुआत, आपने देखा क्या?

CID में दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे 'दया'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -