कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है पपीता

कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है पपीता
Share:

पपीता फल के बारे में तो आपने सुना ही होगा कि यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्तों में भी कई ऐसे गुणकारी तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं? हाल के समय में पपीते के पत्तों का जूस या पानी बहुत लोकप्रिय हो गया है क्योंकि यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। पपीते के पत्तों का जूस लीवर से लेकर पाचन तक, कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अगर आप कब्ज, पेट फूलना या आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) जैसी पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो पपीते के पत्तों का रस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को साफ करता है, सूजन कम करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

डेंगू के इलाज में मददगार
डेंगू बुखार के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है, और इसे बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का जूस बहुत असरदार माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या में सुधार होता है, जिससे यह डेंगू के मरीजों के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज बन जाता है।

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट
पपीते के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ई और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से रोकते हैं। इसका नियमित सेवन हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।

सूजन में राहत
पपीते के पत्तों में मौजूद एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, अगर आप जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द जैसी सूजन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो पपीते के पत्तों का जूस आपके लिए राहत दे सकता है।

लिवर को स्वस्थ रखता है
पपीते के पत्तों में एसिटोजेनिन नामक तत्व होता है, जो लिवर को शुद्ध रखता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। यह लिवर को साफ करता है और उसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे शरीर की विषाक्तता दूर होती है।

कितना जूस पीना चाहिए?
पपीते के पत्तों का जूस सप्ताह में तीन बार एक कप पीना फायदेमंद होता है। हालांकि, यह हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है, इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3 महीने में 194 नक्सली ढेर..! अमित शाह बोले- अंतिम साँसें गिन रहा नक्सलवाद

ये एक्टर बना TV का सबसे हाई-पेड होस्ट

'मुझे BIGG B से डर लगता है', सलमान खान के सामने बोली रेखा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -