कार्तिक आर्यन की शादी के लिए पैरेंट्स ने पसंद की ये लड़की, टूटेंगे कई दिल
कार्तिक आर्यन की शादी के लिए पैरेंट्स ने पसंद की ये लड़की, टूटेंगे कई दिल
Share:

चर्चित कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो अब बंद होने वाला है। अंतिम एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी मां डॉक्टर माला तिवारी के साथ सम्मिलित हुए। शो पर जहां मां-बेटे की जोड़ी ने जमकर मस्तीभरी बातें की, वहीं कार्तिक का स्वयंवर तक कर दिया गया। इतना ही नहीं मां ने लड़की तक फाइनल कर दी। प्रोमो देखकर तो स्पष्ट लग रहा है कि कार्तिक की कई फीमेल प्रशंसकों का दिल टूटने वाला है। क्योंकि शो पर कार्तिक ने स्वयं भी एक लड़की को डन कर दिया। 

कार्तिक की मां ने बताया कि उन्हें डॉक्टर बहू चाहिए। स्वयंवर के लिए उपस्थित लड़कियों में एक फिजियोथेरेपिस्ट थी, जिसे देख माला तिवारी तुरंत बोलीं- तुझे तो जरूरत भी पड़ती है। वहीं अपना इंट्रोडक्शन देते हुए दूसरी लड़की ने कहा कि वो कभी एक्टर का मोबाइल चेक नहीं करेंगी, तो कार्तिक ने तुरंत शादी के लिए हां कर दिया। प्रोमो देखकर तो लगता है कि कपिल शर्मा शो में कार्तिक की शादी की शहनाई बजकर ही रहेगी। कॉमेडियन उन्हें दुल्हन के साथ ही विदा करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

वही इसके अतिरिक्त मां अपने बेटे कार्तिक की पोल भी खोलती नजर आई। उन्होंने बताया कि कार्तिक से ठोक पीटकर इंजीनियरिंग करवानी पड़ी थी। वहीं प्रोमो के आखिर में एक सरप्राइज फैक्टर भी देखने को मिला, जहां सुनील ग्रोवर-कृष्णा अभिषेक ने बॉलीवुड के पठान एवं टाइगर बनकर एंट्री ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ये अंतिम एपिसोड शनिवार 22 जून को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। वहीं बात यदि कार्तिक के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर की हाल ही में चंदू चैम्पियन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

शादी से पहले 3 बार हुआ अक्षय कुमार का ब्रेकअप, खुद किया खुलासा

'मुस्लिम नहीं हैं अल्पसंख्यक, मौलानाओं की बातें आँख मूँदकर ना माने लोग', ‘हमारे बारह’ पर बॉम्बे HC की टिप्पणी

'घरजमाई चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा', खुद बेटी सोनाक्षी ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -